Google जल्द लॉन्च करेगी Pixel 10 सीरीज, मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी

इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में LTPO पैनल दिया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक RAM हो सकता है
  • Pixel 10 Pro में 4,870 mAh, 10 Pro XL में 5,200 mAh की बैटरी हो सकती है

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 10 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स में Tensor  G5 चिपसेट और 16 GB तक RAM हो सकता है। कंपनी के Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL की तुलना में इनमें बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।  

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित) 
Advertisement

Android Headlines की एक रिपोर्ट में Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के कथित स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया गया है। Pixel 10 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले और Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की स्क्रीन हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में LTPO पैनल 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के पिछले वर्जन में भी समान डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस लेवल था। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकता है। 

गूगल के आगामी स्मार्टफोन्स में Tensor G5 चिपसेट दिया जा सकता है। इनमें 16 GB तक RAM हो सकता है। Pixel 10 Pro में 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज और Pixel 10 Pro XL में 256 GB, 512 GB और 1 TB 
Advertisement
की स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 42 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में भी समान कैमरा सेटअप था। 

Pixel 10 Pro में 4,870 mAh और Pixel 10 Pro XL में 5,200 mAh की बैटरी हो सकती है। इसकी तुलना में Pixel 9 Pro में 4,700 mAh और Pixel 9 Pro XL में 5,060 mAh की बैटरी दी गई थी। गूगल का Pixel 10 Pro की बैटरी 29 W चार्जिंग और Pixel 10 Pro XL की बैटरी 39 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 15  W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Impressive AI features
  • Quality rear cameras
  • Long-term software commitment
  • Video Boost works brilliantly
  • Bad
  • Portrait mode needs work
  • Average battery life
  • 45W charger not available in India
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Top-notch display
  • Amazing loudspeakers
  • Decent battery life
  • Excellent cameras
  • AI powerhouse
  • Bad
  • Expensive
  • Single RAM and storage model available
  • Lags behind in raw performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1280x2856 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.