10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें Google Pixel 9 Pro, यहां मिल रहा डिस्काउंट

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 9 Pro सही ऑप्शन साबित हो सकता है।

10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें Google Pixel 9 Pro, यहां मिल रहा डिस्काउंट

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा है।
  • Google Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
  • Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 9 Pro सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इस वक्त Flipkart पर सेल चल रही है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। Pixel 9 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदा जा सकता है। अतिरिक्त बचत के लिए एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए Google Pixel 9 Pro पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google  Pixel 9 Pro Price & Offers


Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 99,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 70,600 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।


Google Pixel 9 Pro Specifications


Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल, 495ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेशन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में टाइटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ Tensor G4 चिपसेट है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी सेल्फी कैमरा है। Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72.0 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 199 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium and solid feel
  • Top-notch display
  • Amazing loudspeakers
  • Decent battery life
  • Excellent cameras
  • AI powerhouse
  • कमियां
  • Expensive
  • Single RAM and storage model available
  • Lags behind in raw performance
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा42-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1280x2856 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »