Google Pixel 2 और Pixel 2 XL पर मिल रही है भारी छूट

भारत में गूगल के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर ने पिक्सल 2 फेस्टिव ऑफर का आयोजन किया है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों को पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL पर मिल रही है भारी छूट
ख़ास बातें
  • पिक्सल 2 फेस्टिव ऑफर 14 जनवरी तक चलेगा
  • पिक्सल 2 को 49,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है
  • पिक्सल 2 एक्सएल को 61,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
भारत में गूगल के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर ने पिक्सल 2 फेस्टिव ऑफर का आयोजन किया है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों को पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑफर बुधवार से शुरू होकर 14 जनवरी, रविवार तक चलेगा। इस ऑफर में पिक्सल 2 स्मार्टफोन 49,999 रुपये और पिक्सल 2 एक्सएल 11,001 रुपये की छूट के साथ 61,999 रुपये में उपलब्ध है। पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को पिछले साल अक्टूबर में 61,000 रुपये में लॉन्च किया गया था।

गूगल पिक्सल 2 फेस्टिव ऑफर देशभर में ऑफलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत, पिक्सल 2 64 जीबी 49,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि पिक्सल 2 का 128 जीबी वेरिएंट 58,999 रुपये में मिलेगा। पिक्सल 2 एक्सएल 64 जीबी वेरिएंट जहां 61,999 रुपये में उपलब्ध है, वहीं 128 जीबी पिक्सल 2 एक्सएल 70,999 रुपये में मिलेगा। लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट के अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 10,000 रुपये तक कैशबैक भी मिलेगा। इसी तरह पिक्सल 2 की खरीदारी पर 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है।

ऊपर बताए गए फायदों के अलावा, गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की खरीदार पर छह महीने के अतिरिक्त 120 जीबी डेटा भी मिलेगा। ग्राहकों को बंडल डेटा पाने के लिए अपने प्रीपेड नंबर को 549 रुपये से रीचार्ज कराना होगा, जबकि एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन वाले ग्राहकों को 649 रुपये (इनफिनिटी प्लान) या इससे ज़्यादा का प्लान लेना होगा। बंडल डेटा को माय एयरटेल ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पर इससे पहले भी लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट मिल चुका है। पिछले महीने, गूगल ने पिक्सल 2 को 64,999 रुपये में उपलब्ध कराने के साथ 'बेस्ट बाय' ऑफर लॉन्च किया था। कंपनी ने इससे पहले भी कुछ हफ्तों के लिए अस्थाई कटौती की थी और पिक्सल 2 एक्सएल को 50,999 रुपये की प्रभावी कीमत में उपलब्ध कराया था। यह प्रभावी कीमत कैशबैक के बाद थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »