गूगल पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक

सिटीबैंक के इस ऑफर के बाद गूगल पिक्सल 2 (64 जीबी) को आप 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी फ्लिपकार्ट पर एमओपी 49,999 रुपये है। इसी तरह पिक्सल 2 (128 जीबी) की यहां कीमत 50,999 रुपये हो जाएगी, जिसकी एमओपी 58,999 रुपये है। वहीं, गूगल पिक्सल 2एक्सएल (64 जीबी) को यहां 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी फ्लिपकार्ट पर असल कीमत 64,999 रुपये है।

गूगल पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक
  • ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर ही
  • कैशबैक सिटीबैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर लागू
विज्ञापन
सिटीबैंक की गूगल के साथ साझेदारी के बाद गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर ही लिया जा सकता है। कैशबैक ऑफर के मुताबिक, 8,000 रुपये का कैशबैक पिक्सल 2 के 64 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट पर है।  वहीं, पिक्सल 2एक्सएल के 64 जीबी व 128 जीबी वेरिेएंट पर यूज़र 10,000 रुपये का कैशबैक ले पाएंगे। कैशबैक सिटीबैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने (ईएमआई व गैर ईएमआई लेन-देन) पर लागू होगा। 90 बिजनेस दिनों के भीतर कैशबैक की राशि यूज़र तक पहुंच जाएगी।

सिटीबैंक के इस ऑफर के बाद गूगल पिक्सल 2 (64 जीबी) को आप 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी फ्लिपकार्ट पर एमओपी 49,999 रुपये है। इसी तरह पिक्सल 2 (128 जीबी) की यहां कीमत 50,999 रुपये हो जाएगी, जिसकी एमओपी 58,999 रुपये है। वहीं, गूगल पिक्सल 2एक्सएल (64 जीबी) को यहां 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी फ्लिपकार्ट पर असल कीमत 64,999 रुपये है। पिक्सल 2 एक्सएल (128 जीबी) की एमओपी 73,999 रुपये है लेकिन ऑफर के साथ आप इसे 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ऑफर पिक्सल 2 के व्हाइट, ब्लैक, किंडा ब्लू रंग वेरिएंट और पिक्सल 2 एक्सएल के ब्लैक ऐंड व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट पर लागू होगा।

जैसा कि हमने पहले बताया, ऑफर चुनिंदा ऑफलाइन माध्यमों पर उपलब्ध है। सूची यहां देखें। ध्यान रहे कि ऑनलाइन ऑफर ब्रांड ईएमआई चैनल या प्लूटुस/पाइन लैब पीओएस टर्मिनल पर ही लागू होगा। इसके अतिरिक्त यूज़र को वह स्लिप भी साथ रखनी होगी, जिसमें कैशबैक ऑफर का ज़िक्र हो।
 

गूगल पिक्सल 2 के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 2 में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के अलावा हेडफोन सॉकेट का भी काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 2700 एमएएच की बैटरी को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है। गूगल पिक्सल 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। आपको क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो आजकल प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आम है। पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच की बैटरी है। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  2. Oppo Reno 16, Reno 16F फोन हुए ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
  4. Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  7. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  8. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  10. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »