'फ्रीडम 251' बनाने वाली रिंगिंग बेल्स के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

'फ्रीडम 251' बनाने वाली रिंगिंग बेल्स के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश के साथ चर्चा में आई कंपनी रिंगिंग बेल्स के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला भाजपा नेता किरीट सोमया की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) तथा आईटी कानून की सम्बद्ध धाराओं के तहत मंगलवार को दर्ज किया गया। प्राथमिकी में रिंगिंग बेल्स के मालिक मोहित गोयल तथा कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा का नाम है।

कंपनी हाल ही में 251 रपये मूल्य के स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की पेशकश के साथ चर्चा में आई है। इसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था।

सोमया ने अपनी शिकायत में कहा है कि विनिर्माता कंपनी के लिए 251 रपये में स्मार्टफोन बनाना संभव ही नहीं है और यह कपंनी लोगों को मूर्ख बना रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस किरण ने कहा,‘ प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला प्राथमिकी दर्ज करने के लायक है। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए टीम बनाई गई है।’ उप पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा,‘ हमने कंपनी के लिए जांच हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा।’ वहीं फर्म का कहना है कि वह पुलिस का जांच में सहयोग करने को तैयार हे।

मोहित गोयल ने कहा है,‘ हम किसी भी सरकारी जांच एजेंसी का सहयोग करने को प्रतिबद्ध हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते गुणवत्तापरक उत्पाद पेश करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  7. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  8. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  9. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »