Flipkart Big Billion Days 2023 sale : Rs 10000 से कम में ‘बेस्‍ट’ स्‍मार्टफोन

Best smartphones under Rs 10000 : सेल में 10 हजार रुपये से कम में कई ऐसी डिवाइसेज हैं, जो यूजर्स को पसंद आ सकती हैं।

Flipkart Big Billion Days 2023 sale : Rs 10000 से कम में ‘बेस्‍ट’ स्‍मार्टफोन

ऐसे लोग जिन्‍हें बजट में अच्‍छे स्‍मार्टफोन्‍स की तलाश है, वो 10 हजार रुपये से भी कम में अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल 2023 में कई प्रोडक्‍ट्स पर छूट
  • 10 हजार रुपये से कम में बिक रहे 5जी स्‍मार्टफोन
  • इस कैटिगरी में कई अच्‍छे स्‍मार्टफोन मौजूद हैं
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2023 sale भी आज से हर किसी के लिए शुरू हो गई है। सेल में सैकड़ों प्रोडक्‍ट्स पर डील्‍स की पेशकश की जा रही है। स्‍मार्टफोन ऐसी कैटिगरी है, जिसे सेल के दौरान सबसे ज्‍यादा खरीदारी हासिल होती है। ऐसे लोग जिन्‍हें बजट में अच्‍छे स्‍मार्टफोन्‍स की तलाश है, वो 10 हजार रुपये से भी कम में अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। सेल में 10 हजार रुपये से कम में कई ऐसी डिवाइसेज हैं, जो यूजर्स को पसंद आ सकती हैं। आइए इन्‍हें टटोल लेते हैं। 
 

SAMSUNG Galaxy F14 5G 

Flipkart sale 2023 में SAMSUNG Galaxy F14 5G स्‍मार्टफोन को 9990 रुपये में लिया जा सकता है। दावा है कि फ्लिपकार्ट सेल में यह सैमसंग की ओर से सबसे सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले और 6000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं। 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जबकि सेल्‍फी के लिए 13 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन को 9990 रुपये में बैंक कार्ड पर मिल रहे ऑफर्स के साथ लिया जा सकता है। 
Buy Now : Rs 9990 (बैंक कार्ड पर छूट के बाद)
 

POCO M6 Pro 5G 

10 हजार रुपये से कम कीमत में Poco का 5G स्‍मार्टफोन भी Flipkart sale 2023 में उपलब्‍ध है। इसके 4जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 8999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ध्‍यान रहे कि यह कीमत बैंक कार्ड ऑफर मान्‍य होने के बाद ही प्रभावी हो पाएगी। फोन में 6.79 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। 5 हजार एमएएच की बैटरी है और स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। 
Buy Now : Rs 8999 (बैंक कार्ड पर छूट के बाद)
 

Realme C53

Flipkart सेल 2023 में Realme C53 इकलौता ऐसा स्‍मार्टफोन है, जो 10 हजार रुपये से कम में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑफर करता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। 6.74 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फ्लिपकार्ट सेल में इस स्‍मार्टफोन के दाम बैंक कार्ड ऑफर के जरिए 9499 रुपये तक कम हो जाते हैं। 
Buy Now : Rs 9499 (बैंक कार्ड पर छूट के बाद)
 

REDMI 12

Flipkart सेल 2023 में REDMI 12 स्‍मार्टफोन को भी कम कीमतों में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड ऑफर के साथ इसकी कीमत 8099 रुपये तक कम हो गई है। फोन में फोन में 4जीबी रैम, 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। 50 मेगापिक्‍सल का बैक और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। 
Buy Now : Rs 8099 (बैंक कार्ड पर छूट के बाद)
 

Infinix SMART 7

Flipkart सेल में तलाश है बजट स्‍मार्टफोन की, तो Infinix SMART 7 के 4 जीबी रैम 64 GB स्‍टोरेज मॉडल को ले सकते हैं। बैंक कार्ड ऑफर की मदद से इसे 5699 रुपये तक की कम कीमत में लिया जा सकता है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। 6.6 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है और 13 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। 
Buy Now : Rs 5699 (बैंक कार्ड पर छूट के बाद)
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »