Realme C63 आया गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Realme 5 जून को मलेशिया में Realme C63 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह बीते साल के Realme C53 के अपग्रेड के तौर पर आने की उम्मीद है।

Realme C63 आया गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme 5 जून को मलेशिया में Realme C63 लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • Realme C63 में UniSoC T612 प्रोसेसर हो सकता है।
  • Realme C63 फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Realme 5 जून को मलेशिया में Realme C63 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह बीते साल के Realme C53 के अपग्रेड के तौर पर आने की उम्मीद है। आगामी स्मार्टफोन पहले से ही FCC, TUV, BIS और समेत अन्य कई सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है। अब लॉन्च इवेंट से पहले स्मार्टफोन कुछ अन्य जानकारियों के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। यहां हम आपको Realme C63 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C63 गीकबेंच पर आया नजर


गीकबेंच डेटाबेस पर Realme C63 को मॉडल नंबर RMX3939 के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें एक मदरबोर्ड है जिसका कोडनेम ums9230_latte है और इसमें 1.82GHz पर क्लॉक किए गए 8 कोर हैं। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन ऑनबोर्ड UniSoC T612 प्रोसेसर पर बेस्ड हो सकता है। स्मार्टफोन को 6GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 

गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट रिजल्ट में Realme C63 का स्कोर 423 प्वाइंट और 1,472 प्वाइंट है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। टीयूवी सर्टिफिकेशन के अनुसार, स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। 

डिजाइन के मामले में Realme C63 में एक सपाट फ्रेम और एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलने की पुष्टि की गई है जिसमें दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। यह देखने में आईफोन जैसा ही लगता है। आगामी पेशकश ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। पहले वाले में ग्रेडिएंट पैटर्न है जबकि दूसरे में फॉक्स लेदर टेक्स्चर वाला बैक पैनल है। C63 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने की भी पुष्टि हुई है। अगले हफ्ते Realme C63 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »