Realme C51 के डिजाइन स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB RAM, 5000mAh से होगा लैस

Realme C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme C51 के डिजाइन स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB RAM, 5000mAh से होगा लैस

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

Realme C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme C51 में 5000mAh की बैटरी है जो 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Realme C51 में 8GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है।
  • Realme C51 वॉटरड्रॉप नॉच से लैस होगा।
विज्ञापन
Realme कथित तौर पर Realme C51 पर काम कर रही है। Realme ने इस साल में अब तक भारत में दो रियलमी सी-सीरीज फोन लॉन्च किए हैं। Realme C55 को साल की पहली छमाही में पेश किया गया था, जबकि Realme C53 को कुछ दिन पहले पेश किया गया था। अब एक नई जानकारी से पता चला है कि कंपनी का Realme C51 नाम का नया सी-सीरीज फोन लॉन्च होने वाला है। टिपस्टर पारस गुगलानी की नई लीक से रियलमी सी51 के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको रियलमी के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C51 की अनुमानित कीमत


Realme C51 को Realme C53 के नीचे रखा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। ऐसी संभावना है कि रियलमी सी51 की कीमत लगभग 8,999 रुपये हो सकती है।


Realme C51 का डिजाइन


लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि Realme C51 वॉटरड्रॉप नॉच से लैस होगा। डिवाइस में नॉच के दोनों किनारों पर iPhone के डायनेमिक आइलैंड फीचर के समान मिनी कैप्सूल फीचर शामिल होगा। मिनी कैप्सूल यूजर्स को डाटा यूसेज, स्टेप काउंट, चार्जिंग स्टेट्स और नोटिफिकेशन समेत उपयोगी जानकारी प्रदान करेगा।


Realme C51 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर के अनुसार, Realme C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 64GB इनबिल्ट  स्टोरेज दी गई है। हालांकि, रियलमी सी51 के अन्य स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • कमियां
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »