Redmi 13 सीरीज MediaTek Helio G88, Android 14 के साथ जल्द होगी लॉन्च!

Redmi 13 सीरीज में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं

Redmi 13 सीरीज MediaTek Helio G88, Android 14 के साथ जल्द होगी लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 12 में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में Android 14 आधारित HyperOS 1.0 होगा।
  • फोन के मॉडल नम्बर 2404ARN45A और 2404ARN45I सामने आए हैं।
  • फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट होगा।
विज्ञापन
Redmi 13 सीरीज कंपनी की ओर से जल्द पेश की जा सकती है। इसे FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की खबर है जो बताता है कि इसे जल्द ही मार्केट में देखा जा सकता है। अब एक और अपडेट इस सीरीज के बारे में आया है। Redmi 13 सीरीज को कंपनी ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च करेगी। नया अपडेट बताता है कि अपकमिंग सीरीज के मॉडल्स में पुराने मॉडल्स से क्या अंतर देखने को मिल सकता है। 

Redmi 13 सीरीज में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं जैसा कि कंपनी ने पिछली सीरीज में किया था। लेकिन यहां पर कहा जा रहा है कि सीरीज के मॉडल्स में पुराने यानी Redmi 12 स्मार्टफोन से बहुत अलग स्पेसिफिकेशंस देखने को नहीं मिलेंगे। नई सीरीज में देखने को मिलता है कि कंपनी कम से कम प्रोसेसर और कैमरा में अपग्रेड लेकर आती है। लेकिन एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 13 में ऐसा शायद न हो। Xiaomi HyperOS की ओर से सामने आया है कि फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट होगा। यही प्रोसेसर Redmi 12 में भी दिया गया है।  

इसे यहां moon कहा गया है और इसका मॉडल नम्बर N19A/C/E/L है। जबकि Redmi 12 में भी ऐसा ही मॉडल नम्बर M19A देखने को मिला था। दोनों ही चिपसेट में समान पैटर्न देखने को मिल रहा है। सीरीज में Android 14 आधारित HyperOS 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम बताया जा रहा है। फोन के मॉडल नम्बर 2404ARN45A और 2404ARN45I सामने आए हैं। सीरीज के कुछ मॉडल्स में NFC सपोर्ट होगा, और कुछ में नहीं। 24040RN64Y को कंपनी NFC सपोर्ट के साथ ग्लोबल मार्केट में उतारेगी। 

Redmi 12 में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन के टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 8MP का है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर लगाया है, जिसमें 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB तक है। 5000mAh बैटरी से लैस इस फोन में 18W की चार्जिंग दी गई है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »