Samsung Galaxy F15 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं

Samsung Galaxy F15 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं
  • इसकी बैटरी 6,000 mAh की हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC मिल सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy F15 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन का  डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। यह कुछ बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी दिखा है। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy F15 5G की देश में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री होगी और इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा। इस पोस्ट में शेयर की गई इमेजेज में यह स्मार्टफोन सी ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसके लिए एंड्रॉयड के चार अपडेट दिए जा सकते हैं। इस सेगमेंट में इतने अपडेट वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसकी बैटरी 6,000 mAh की हो सकती है। 

Smartprix की एक रिपोर्ट में Galaxy F15 5G की प्रमोशनल इमेजेज को शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे देश में 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC और 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इसमें 6.5 इंच 90 Hz sAMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। 

स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में ये महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया था कि इससे आगामी तिमाही में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। हाल ही में स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी में कमी से प्राइसेज में बढ़ोतरी का मामूली असर हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन मेकर्स नए स्मार्टफोन्स में मेमोरी कन्फिग्रेशन को घटाकर कॉस्ट पर नियंत्रण कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »