कूलपैड कूल 1 डुअल बनाम हॉनर 6एक्सः आप कौन सा स्मार्टफोन खरीदें

कूलपैड कूल 1 डुअल बनाम हॉनर 6एक्सः आप कौन सा स्मार्टफोन खरीदें
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 1 डुअल व हॉनर 6एक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हॉनर 6एक्स का सबसे सस्ता वेरिएंट 12,999 रुपये का है
  • कूलपैड कूल 1 डुअल 13,999 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध है
विज्ञापन
कूलपैड और हुवावे के हॉनर ब्रांड ने हाल ही में 15,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हम बात कर रहे हैं कूलपैड कूल 1 डुअल (रिव्यू) और हॉनर 6एक्स  की। कूल 1 डुअल भारत में 13,999 रुपये में उपलब्ध है। यह ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। ऑनलाइन वर्ज़न 4 जीबी रैम के साथ आता है। वहीं, ऑफलाइन स्टोर में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। दोनों वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे। हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट हैं- एक वेरिएंट 12,999 रुपये का है और दूसरा 15,999 रुपये का।

कूलपैड कूल 1 डुअल और हॉनर 6एक्स किफायती दाम में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। इन दोनों फोन के ज़रिए कंपनियों की नज़र बजट मार्केट पर है। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री हाल में शुरू हुई थी।

कीमत, उपलब्धता और कलर
कूलपैड कूल 1 डु्अल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़नडॉटकॉम पर उपलब्ध है। वहीं, हॉनर 6एक्स भी फ्लैश सेल के ज़रिए अमेज़न इंडिया पर बिकता है। हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की 15,999 रुपये।

रेडमी नोट 4 के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं- 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये। वहीं  3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये में ऑफलाइन मार्केट में मिलेगा। फिलहाल ऑफलाइन मिलने वाले वेरिएंट की बिक्री शुरू नहीं हुई है। कूल 1 डुअल गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। हॉनर 6एक्स हैडसेट ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलता है।

डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन
दोनों ही डिवाइस के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। इनमें मेटल और प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। हॉनर 6एक्स में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप देकर कुछ नया करने की कोशिश की है। कूलपैड कूल 1 डुअल में बैकलिट कैपेसिटिव बटन नेविगेशन के निचले हिस्से में हैं। नोटिफिकेशन एलईडी टॉप पर है। बायीं तरफ डुअल नैनो सिम ट्रे है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल 1 डुअल और हॉनर 6एक्स हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। हॉनर 6एक्स में कंपनी के अपने किरिन 655 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, कूलपैड कूल 1 डुअल में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन अलग-अलग रैम और स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों ही फोन के सबसे मंहगे वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले हैं। गौर करने वाली बात है कि कूल 1 डुअल का 3 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, हुवावे के इस फोन का सबसे महंगा वेरिएंट आपको 15,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आते हैं, यानी आपके पास स्टोरेज बढ़ाने का भी विकल्प है।

कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हॉनर 6एक्स 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के कारण ज़्यादा बेहतर है। फ्रंट पैनल पर आपको 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। कूलपैड कूल 1 डुअल में कूल 1 डुअल में दो 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इनमें से एक कलर सेंसर है और दूसरे का इस्तेमाल मोनोक्रोम डेटा के लिए होता है। एक साथ इस्तेमाल किए जाने पर आप बेहतर इमेज क्वालिटी और धीमी रोशनी वाली में कम नॉयज़ वाली तस्वीरों की उम्मीद कर सकते हैं। दोनों ही डिवाइस से आप 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स के 3340 एमएएच की बैटरी की तुलना में आपको रेडमी नोट 4 में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। दोनों ही फोन 4जी और वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। और ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपने ओएस के साथ आते हैं।

अन्य अंतर
रिव्यू में हमने पाया कि हॉनर 6एक्स अपने पिछले वेरिएंट की तरह एक भरोसेमंद प्रोडक्ट है। हालांकि, इसमें कुछ भी ऐसा खास नहीं है कि आप इसे ही खरीदना चाहें। अगर हॉनर इस फोन में वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर और वास्तविक डुअल सिम सपोर्ट देती तो अच्छा होता। डुअल कैमरा सेटअप सच कहें तो छलावा है और इसकी ज़रूरत महसूस नहीं होती। कम रोशनी में परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।

कूलपैड कूल 1 डुअल (रिव्यू) अपनी कीमत के हिसाब से अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसकी बनावट अच्छी है और डिस्प्ले भी शार्प है। बैटरी लाइफ शानदार है और कई किस्म के टास्क के लिए इसमें पर्याप्त पावर है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की कमी खटकती है। अगर आपको खरीदारी करनी है, तो ऑनलाइन ही करें तो आपको उसी कीमत में ज़्यादा रैम मिलेंगे।

Honor हॉनर 6एक्स बनाम कूलपैड कूल1 डुअल

  Honor हॉनर 6एक्स कूलपैड कूल1 डुअल
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.505.50
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलHiSilicon Kirin 655Qualcomm Snapdragon 652
रैम4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)128-
कैमरा
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनEMUI 4.1EUI 5.8
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्टनहींहां
यूएसबी ओटीजीहांहां
सिम की संख्या22
Wi-Fi Directनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)नहींनहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
बैरोमीटरनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसरनहींनहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »