कूलपैड कूल 1 डुअल का 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 10,999 रुपये

कूलपैड कूल 1 डुअल का 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 10,999 रुपये
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 1 डुअल में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर हौ
  • कूलपैड कूल 1 डुअल का 4 जीबी रैम वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है
  • 3 जीबी रैम वेरिएंट को ऑफलाइन 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
कूलपैड ने सोमवार को अपने कूल 1 डुअल स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया। नए वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

कूलपैड कूल 1 डुअल को भारत में दिसंबर में लॉन्च किया गया था। याद दिला दें, उस समय कंपनी ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही उपलब्ध कराया था। इस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसके साथ ही, कूलपैड ने 3 जीबी रैम/ 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को इतनी ही कीमत पर ऑफलाइन उपलब्ध कराया था।

जैसा कि हमने बताया, सोमवार को कंपनी ने 3 जीबी रैम/ 32 जीबी वेरिएंट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है और इसकी कीमत में कटौती कर दी है। अमेज़न इंडिया पर कूलपैड कूल 1 डुअल (रिव्यू) का 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी अब 12,999 रुपये की कीमत के साथ अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। भारत में यह हैंडसेट गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलेगा। इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Speedy app performance
  • Good build quality
  • Sharp display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Generic design
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »