लम्बे इंतज़ार के बाद आज आखिरकार Vivo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V20 भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें, इस स्मार्टफोन की खासियत है एंड्रॉयड 11। जी हां, वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर चलने वाला भारत का पहला फोन है। हालांकि, इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, इसके अलावा इस फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। भारत में इस फोन की कीमत 24,990 रुपये से शुरू होती है, जिसका एक और वेरिएंट मौजूद है। हालांकि, इस कीमत में दो और भी ब्रांड के स्मार्टफोन हैं, जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, वो हैं Oneplus Nord और Oppo F17 Pro स्मार्टफोन। वनप्लस नॉर्ड Oneplus का बजट स्मार्टफोन है, हालांकि स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन काफी हद तक अपने फ्लैगशिप स्तर के OnePlus 8 के समान ही है। कीमत के लिहाज़ से इन दोनों ही फोन की तुलना में Oppo F17 Pro सस्ता स्मार्टफोन है, जिसके स्पेसिफिकेशन इनके समान ही है।
आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर
Vivo V20 स्मार्टफोन की तुलना
Oneplus Nord और
Oppo F17 Pro से की है। ताकि आप समझ पाएं कि इस बजट में कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट साबित होगा।
Vivo V20 vs Oneplus Nord vs Oppo F17 Pro: Price in India
भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की
कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है। यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी।
भारत में Oneplus Nord की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध है।
Oppo F17 Pro की भारत में कीमत 22,990 रुपये है और यह
एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट कलर विकल्पों में पेश किया जाएगा।
Vivo V20 vs Oneplus Nord vs Oppo F17 Pro: Specifiactions
तीनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं। वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। वनप्लस नॉर्ड एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5.8 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। ओप्पो एफ17 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है और इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। वीवो का फोन 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। नॉर्ड फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं। ओप्पो के फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है।
कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
वनप्लस नॉर्ड और ओप्पो एफ17 प्रो दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं, हालांकि नॉर्ड में एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
वहीं, दूसरी ओर ओप्पो फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 लेंस के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एफ2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ आते हैं।
बैटरी
Vivo V20 में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। वहीं, OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। Oppo F17 Pro में भी 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
स्टोरेज
वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। वहीं, वनप्लस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। हालांकि, इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जो भी माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी
वीवो फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वनप्लस नॉर्ड फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है। ओप्पो फोन में फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
डायमेंशन
वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है। वनप्लस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम और ओप्पो फोन की डाइमेंशन 160.1x73.8x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
वीवो वी20 बनाम ओप्पो एफ17 प्रो बनाम वनप्लस नॉर्ड
| |
|
|
|
| रेटिंग्स | | | |
| संपूर्ण NDTV रेटिंग | | | |
| डिज़ाइन रेटिंग | | | |
| डिस्प्ले रेटिंग | | | |
| सॉफ्टवेयर रेटिंग | | | |
| परफॉर्मेंस रेटिंग | | | |
| बैटरी लाइफ रेटिंग | | | |
| कैमरा रेटिंग | | | |
| वैल्यू फॉर मनी रेटिंग | | | |
| डिस्प्ले | | | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 6.44 | 6.43 | 6.44 |
| रिज़ॉल्यूशन | 1080x2400 पिक्सल | 1080x2400 पिक्सल | 1080x2400 पिक्सल |
| आस्पेक्ट रेशियो | 20:9 | 20:9 | 20:9 |
| प्रोटेक्शन टाइप | - | - | गोरिल्ला ग्लास |
| हार्डवेयर | | | |
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर | ऑक्टा-कोर | 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर |
| प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी | मीडियाटेक हीलियो पी95 (एमटी6779वी/सीवी) | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी |
| रैम | 8 जीबी | 8 जीबी | 12 जीबी |
| इंटरनल स्टोरेज | 128 जीबी | 128 जीबी | 256 जीबी |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | हां | हां | नहीं |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप | माइक्रोएसडी | माइक्रोएसडी | - |
| अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट | हां | हां | - |
| कैमरा | | | |
| रियर कैमरा | 64-मेगापिक्सल (f/1.89) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.,4) | 48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) | 48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) |
| रियर ऑटोफोकस | हां | हां | हां |
| रियर फ्लैश | हां | हां | दोहरी एलईडी |
| फ्रंट कैमरा | 44-मेगापिक्सल (f/2.0) | 16-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) | 32-मेगापिक्सल (f/2.45, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.45) |
| पॉप-अप कैमरा | - | - | नहीं |
| फ्रंट ऑटोफोकस | - | - | नहीं |
| फ्रंट फ्लैश | - | - | नहीं |
| सॉफ्टवेयर | | | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड | एंड्रॉ़यड | एंड्रॉ़यड |
| स्किन | Funtouch OS 11 | ColorOS 7.2 | OxygenOS 10.5 |
| कनेक्टिविटी | | | |
| ब्लूटूथ | हां | हां | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां | हां | - |
| यूएसबी टाइप सी | हां | हां | हां |
| सिम की संख्या | 2 | 2 | 2 |
| वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट | - | 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी | 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी |
| एनएफसी | - | - | हां |
| दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी | - | - | हां |
| सिम 1 | | | |
| सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम | नैनो सिम |
| 4जी/ एलटीई | हां | हां | हां |
| सिम 2 | | | |
| सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम | नैनो सिम |
| 4जी/ एलटीई | हां | हां | हां |
| सेंसर | | | |
| फेस अनलॉक | हां | हां | हां |
| इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | हां | हां | हां |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां | हां | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां | हां | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां | हां | हां |
| जायरोस्कोप | हां | - | हां |
| कंपास/ मैगनेटोमीटर | - | हां | हां |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | - | - | हां |