• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V20 भारत में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V20 भारत में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है।

Vivo V20 भारत में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V20 की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Vivo V20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 44MP सेल्फी कैमरा मिलता है
  • 24,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है नया वीवो फोन
  • भारत में इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Vivo V20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया वीवो फोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है और साथ ही इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलती है। वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर चलने वाला भारत का पहला फोन भी है। हैंडसेट 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 256 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। Vivo V20 के अन्य मुख्य मुख्य आकर्षण में 44-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा, मैट ग्लास डिज़ाइन और 8 जीबी रैम है।
 

Vivo V20 price in India, availability, launch offers

भारत में Vivo V20 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है और इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 27,990 रुपये में आता है। यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है - मिडनाइट जैज़, मूनलाइट सोनाटा और सनसेट मेलोडी।

Vivo V20 आज से देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी। यह फोन फ्लिपकार्ट और देश में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यह वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स के साथ-साथ क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, पूर्विका, संगीथा, बिग सी सहित विभिन्न ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बेचा जाएगा।

Vivo V20 के अलावा, कंपनी ने घोषणा की है कि Vivo V20 SE भारत में जल्द ही आएगा। फोन को पिछले महीने मलेशिया में MYR 1,199 (लगभग 21,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »