• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कॉमियो सी2 लाइट और कॉमियो एस1 लाइट भारत में लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

कॉमियो सी2 लाइट और कॉमियो एस1 लाइट भारत में लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

कॉमियो सी2 लाइट और कॉमियो एस1 लाइट स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्च किए गए। इन दोनों स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरा फ्लैश मॉड्यूल के साथ आते हैं। इसके अलावा स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

कॉमियो सी2 लाइट और कॉमियो एस1 लाइट भारत में लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • कॉमियो एस1 लाइट भारत में 7,499 रुपये में मिलेगा
  • कोमियो सी2 लाइट का दाम 5,999 रुपये है
  • ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
कॉमियो सी2 लाइट और कॉमियो एस1 लाइट स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्च किए गए। इन दोनों स्मार्टफोन  के सेल्फी कैमरा फ्लैश मॉड्यूल के साथ आते हैं। इसके अलावा स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। दावा किया गया है कि दोनों ही स्मार्टफोन युवाओं के लिए बने हैं और कंपनी की नज़र टियर 2 व टियर 3 के शहरों के ग्राहकों पर है। गुरुवार से ही दोनों फोन देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। कॉमियो के दोनों स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को ईयरफोन, टैंपर्ड ग्लास व प्रोटेक्शन कवर मिलेगा।
 

Comio C2 Lite और Comio S1 Lite की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

कॉमियो एस1 लाइट भारत में 7,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, कॉमियो सी2 लाइट का दाम 5,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा।
 

कॉमियो सी2 लाइट के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम कॉमियो सी2 लाइट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कॉमियो यूआई पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर वाला रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का कैमरा। यह सेंसर भी एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ फ्लैश मॉड्यूल मौज़ूद है।
 
comio

कॉमियो सी2 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3900 एमएएच की है। इसके बारे में 27 घंटे तक के टॉक टाइम और 350 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कॉमियो के इस फोन का डाइमेंशन 148.8x71.1x9.55 मिलीमीटर है। फोन मेटालिक ग्रे, रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड रंग में मिलेगा।
 

Comio S1 Lite के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम कॉमियो एस1 लाइट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कॉमियो यूआई पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसपर एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। कॉमियो एस1 लाइट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह कैमरा एफ/2.0 अपर्चर वाला है और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

कॉमियो एस1 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसमें 3050 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में 10 घंटे तक के टॉक टाइम और 160 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। डाइमेंशन 143.5x70.7x8.65 मिलीमीटर है। ओसियन ब्लू, रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड में यह फोन उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरएमटीके6737
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरएमटीके6737
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1.5 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »