स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने शुरू किया कॉलर ID सर्विस का ट्रायल

देश में अगर इस फीचर को पूरी तरह लागू किया जाता है तो कस्टमर्स को थर्ड-पार्टी कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप्स की जरूरत नहीं रहेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ रीजंस में कॉलर ID सर्विस का ट्रायल शुरू किया है
  • इससे जाली और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने में आसानी हो सकती है
  • TRAI ने देश में सभी मोबाइल फोन्स के लिए CNAP को लागू करने के लिए कहा था

इससे कस्टमर्स को थर्ड-पार्टी कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप्स की जरूरत नहीं रहेगी

पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स की समस्या तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को इस पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ रीजंस में कॉलर ID सर्विस का ट्रायल शुरू किया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने इन कंपनियों पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर को लागू करने का दबाव बनाया है। इससे जाली और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने में आसानी हो सकती है।  

देश में अगर इस फीचर को पूरी तरह लागू किया जाता है तो कस्टमर्स को थर्ड-पार्टी कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप्स की जरूरत नहीं रहेगी। इक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीकॉम कंपनियों ने CNAP कॉलर ID डिस्प्ले सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। इससे पहले TRAI ने देश में सभी मोबाइल फोन्स के लिए CNAP को लागू करने के लिए कहा था। हालांकि, इसका टेलीकॉम कंपनियों की ओर से कुछ विरोध किया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि CNAP का सीमित टेस्ट मुंबई और हरियाणा में किया जा रहा है। यह पता नहीं चला है कि कौन सी टेलीकॉम कंपनियां इस सर्विस का ट्रायल कर रही हैं। 
Advertisement

Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने CNAP को लागू करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। भारती एयरटेल का कहना था कि इसमें प्राइवेसी कानूनों के पालन की भी जरूरत हो सकती है। रिलायंस जियो ने इससे सिग्नलिंग पर लोड बढ़ने और इंटरकनेक्शन से जुड़ी समस्या होने की चेतावनी दी थी। TRAI का यह भी कहना था कि टेलीकॉम कंपनियों को कस्टमर्स के नामों और फोन नंबर्स की लिस्ट बनानी चाहिए जिससे इस सर्विस का इस्तेमाल करने में आसानी होगी। 

CNAP कॉलर ID सर्विस लागू होने पर यूजर्स के मोबाइल फोन पर कॉलर के फोन नंबर के साथ ही उसका पूरा नाम भी दिखाई देगी। इससे स्पैम और स्कैम कॉल्स को घटाया जा सकेगा। इस सर्विस को सभी मोबाइल फोन्स पर लागू करने में एक समस्या हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों और सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स की बड़े स्तर पर कॉलर्स से जुड़ी जानकारी हासिल करने की क्षमता है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने सुझाव दिया था कि कस्टमर्स के पास CNAP को चुनने का विकल्प होना चाहिए और यह कमर्शियल और टेलीमार्केटिंग नंबरों के लिए अनिवार्य बनाने की जरूरत है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.