BSNL देगी रिलायंस के Jio Bharat 4G मोबाइल को टक्कर, Karbonn Mobiles से की पार्टनरशिप

इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए महंगे स्मार्टफोन्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 22:32 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए हैं
  • इस वजह से इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है
  • BSNL ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्कैम कॉल्स पर रोकने की योजना बनाई है

कंपनी ने कम प्राइस वाले मोबाइल्स के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4G नेटवर्क तेजी से लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए हैं। इस वजह से इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है। BSNL ने कम प्राइस वाले मोबाइल्स के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि उसने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए महंगे स्मार्टफोन्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी। 
Advertisement

BSNL ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्कैम कॉल्स पर रोकने की योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। इस सॉल्यूशन को इस महीने होने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पेश किया जाएगा। हाल ही में BSNL ने बताया था, "स्पैम कॉल्स की पहचान और उन्हें हटाने के लिए AI/ML से जुड़ा एक सॉल्यूशन तैयार किया जा रहा है। हम यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे हैं। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया है। 

इसके साथ ही BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। BSNL के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है। C-DoT ने ही 4G के लिए नेटवर्क कोर उपलब्ध कराया है। इस कोर का इस्तेमाल 5G के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ अपग्रेड की जरूरत होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.