BSNL ने लॉन्च की e-SIM सर्विस, जल्द 5G नेटवर्क लाने की भी तैयारी

BSNL ने बताया है कि कस्टमर्स को इस सर्विस के लिए तुरंत एक्टिवेशन मिल सकेगा। कस्टमर्स को e-SIM लेने के लिए BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) पर विजिट करना होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 23:34 IST
ख़ास बातें
  • इस सर्विस को तमिलनाडु सर्कल में लॉन्च किया गया है
  • इसके लिए डिवाइस का e-SIM के लिए कम्पैटिबल होना जरूरी है
  • यह BSNL के मौजूदा और नए दोनों कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है

यह कंपनी के मौजूदा और नए दोनों कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने e-SIM सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस को तमिलनाडु सर्कल में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस सर्विस को जल्द ही देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कंपनी की मोबाइल सर्विस के लिए कस्टमर्स को फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं रहेगी। 

BSNL ने बताया है कि कस्टमर्स को इस सर्विस के लिए तुरंत एक्टिवेशन मिल सकेगा। कस्टमर्स को e-SIM के लिए BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) पर विजिट करना होगा। हालांकि, इसके लिए डिवाइस का e-SIM के लिए कम्पैटिबल होना जरूरी है। इस सर्विस के लिए कस्टमर्स को डिजिटल नो-युअर-कस्टमर (KYC) वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा। यह कंपनी के मौजूदा और नए दोनों कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। 

Advertisement

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel की e-SIM सर्विसेज पहले से उपलब्ध हैं। BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक पार्टनर के साथ नेटवर्क शेयरिंग एग्रीमेंट के जरिए इस सर्विस की पेशकश की है। इसके साथ ही कंपनी ने जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए देश भर में एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने बताया था कि कंपनी के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। 

टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए भी कहा है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने एसेट्स को भी मॉनेटाइज करने पर भी विचार कर रही है। BSNL की योजना अपने 4G नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने की है। हाल ही में कंपनी ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। BSNL की 5G सर्विस को Quantum 5G कहा जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.