बैक्टीरिया-फ्री स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रही है BlackBerry

बैक्टीरिया-फ्री स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रही है BlackBerry
विज्ञापन
आपने वाटरप्रूफ और डस्ट-प्रूफ स्मार्टफोन के बारे में तो सुना होगा, हो सकता है कि आने वाले दिनों में बैक्टीरिया-प्रूफ हैंडसेट भी आए। चौंकिए मत। दरअसल, कनाडा की मोबाइल कंपनी Blackberry हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रही है, जो बैक्टीरिया-फ्री होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने ही दी है।

BlackBerry के सीईओ जॉन चेन ने इस योजना का खुलासा किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह हैंडसेट डेवलप नहीं किया जा रहा।

दरअसल, कनाडा के मैकेंजी रिचमंड हिल हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्सों को हैंडसेट सप्लाई करने के लिए Blackberry ने ThoughtWire और Cisco Systems के साथ समझौता किया है। इन हैंडसेट में पोर्टेबल मैसेजिंग और अलर्ट सिस्टम होंगे। इस समझौते की घोषणा के दौरान ही बैक्टीरिया-प्रूफ हैंडसेट बनाने की योजने का खुलासा हुआ। Bloomberg में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि समझौते के मुताबिक BlackBerry सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने के साथ डिवाइस भी उपलब्ध कराएगी।   

कंपनी के नए क्लिनिकल अलर्ट पायलट प्रोजेक्ट पर बात करते हुए जॉन चेन ने बैक्टीरिया-फ्री स्मार्टफोन का भी जिक्र किया और उन्होंने कहा, ''हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों को एक कम सामान को बार-बार पोछने के लिए परेशान नहीं होना होगा।'' Mackenzie Health के चीफ मेडिकल इंफॉर्मेशन ऑफिसर एविव ग्लेडमैन के मुताबिक, हॉस्पिटल रूम के अंदर जाने व बाहर आने वक्त डॉक्टर और नर्स को बार-बार अपने हैंडसेट को अलकोहल से पोछना पड़ता है। Journal of Applied Microbiology में छपे एक अध्ययन के मुताबिक, ऐसा पाया गया है कि 20 से 30 फीसदी कीटाणु फोन और ऊंगलियों के बीच स्थानांतरित होते हैं।

BlackBerry ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए कितना खर्च कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  3. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  12. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  13. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  4. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  6. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  7. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  8. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  9. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  10. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »