Asus ZenFone 6 Edition 30 लॉन्च, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से है लैस

Asus ZenFone 6 Edition 30 नए डिज़ाइन के साथ आता है। पिछले हिस्से पर ज़ेन से प्रेरित 3डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन है। स्मार्टफोन सिर्फ मैट ब्लैक कलर में आएगा और पिछले हिस्से पर Edition 30 का लोगो भी होगा।

Asus ZenFone 6 Edition 30 लॉन्च, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से है लैस
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 6 की तरह असूस ज़ेनफोन 6 एडिशन 30 में भी फ्लिप कैमरा है
  • Asus Zenfone 6 Edition 30 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है
  • कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी कोई ऐलान नहीं किया है
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी असूस ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट ZenFone 5Z के अपग्रेड Asus ZenFone 6 को इस महीने ही स्पेन में लॉन्च किया था। यह हैंडसेट साल 2019 का असूस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। अब ताइवानी कपनी Asus ने अपनी 30वीं सालगिरह के मौके पर Asus ZenFone 6 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसे Asus ZenFone 6 Edition 30 के नाम से जाना जाएगा। यह नए डिज़ाइन के साथ और भी दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस है। इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा ZenBook Edition 30 लैपटॉप, नए VivoBook लैपटॉप और Prime X299 Edition 30 मदरबोर्ड के साथ लॉन्च किया गया।

Asus ZenFone 6 Edition 30 नए डिज़ाइन के साथ आता है। पिछले हिस्से पर ज़ेन से प्रेरित 3डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन है। स्मार्टफोन सिर्फ मैट ब्लैक कलर में आएगा और पिछले हिस्से पर Edition 30 का लोगो भी होगा। कंसेनट्रिक सर्कल पैटर्न पुराने Asus स्मार्टफोन का हिस्सा रहा है। लेकिन ग्लास बैक वाले नए मॉडल इस फीचर के साथ नहीं आते।

Asus के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में असूस ज़ेनफोन 6 एडिशन 30 के सिर्फ 3,000 यूनिट सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। स्पेशल एडिशन वाला डिवाइस 30 महीने की वारंटी के साथ आएगा। कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी कोई ऐलान नहीं किया है।
 

Asus ZenFone 6 Edition 30 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन 6 एडिशन 30 में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है। याद रहे कि रेगुलर ZenFone 6 मॉडल का सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ZenFone 6 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट है। इसमें 2 टीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। बाकी स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले ही हैं। ZenFone 6 Edition 30 में 6.4 इंच का ऑल-स्क्रीन आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

असूस ज़ेनफोन 6 की तरह असूस ज़ेनफोन 6 एडिशन 30 में भी फ्लिप कैमरा है। इस डुअल कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल फ्लिप होकर फ्रंट कैमरे का काम करता है।

Asus Zenfone 6 Edition 30 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह क्वलकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ZenFone 6, Asus ZenFone 6 Edition 30
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »