ऐप्पल भारत में रिटेल स्टोर खोलने को तैयार हैं: टिम कुक

ऐप्पल भारत में रिटेल स्टोर खोलने को तैयार हैं: टिम कुक
ख़ास बातें
  • बुधवार को ऐप्पल आईफोन की बिक्री में कमी की खबर आई थी
  • कुक के अनुसार, आईफोन इतिहास के सबसे जरूरी प्रोडक्ट में शामिल हो गया है
  • ऐप्पल की दूसरी सर्विस में भी बढ़ोतरी हो रही है
विज्ञापन
ऐप्पल आईफोन की बिक्री भारत को छोड़कर जहां पूरी दुनिया में कम हो रही है। ऐसे में क्यूपर्टिनो की इस तकनीकी दिग्गज कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने घोषणा की है कि वे जल्द ही देश में रिटेल स्टोर खोलेंगे। इससे तेजी से बढ़ते भारतीय स्मार्टफोन बाजार के वैश्विक महत्व का पता चलता है।

आईफोन की बिक्री में गिरावट के कारण ऐप्पल की तीसरी तिमाही की आय में 27 फीसदी की गिरावट आई है और यह 7.8 अरब डॉलर रही। कंपनी ने इस दौरान कुल 4.04 करोड़ आईफोन की बिक्री की जबकि साल 2015 की इसी अवधि में कंपनी ने 4.75 करोड़ आईफोन की बिक्री की थी।

कुक ने मंगलवार को कहा कि भारत में ऐप्पल के डिवाइसों की बिक्री में पिछली तीन तिमाहियों में 51 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कुक के हवाले से कहा गया, "भारत हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। भारत में पिछली तीन तिमाहियों से आईफोन की बिक्री में साल दर साल आधार पर 51 फीसदी का इजाफा देखा गया है। हम भारत में रिटेल स्टोर खोलने जा रहे हैं और इस जीवंत देश में भारी संभावनाएं देखते हैं।"
 

यह घोषणा ऐप्पल की साल 2016 की तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा के इतर की गई।

हाल ही में मोर्गन स्टेनले की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत अगले साल तक अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए स्मार्टफोन का दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।

वैश्विक मार्केट कंसलटेंसी फर्म गार्टनर के शोध निदेशक विशाल त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया, "अपने मुख्य कारोबार में भारत के महत्व को देखते हुए ऐप्पल ने भारत में आने की योजना को हकीकत में बदला है। ऐप्पल के खुद का स्टोर होने से उसके संभावित ग्राहकों को बेहतर प्रयोक्ता अनुभव मिलेगा, जिसे ऐप्पल को अपने कारोबार को चुस्त बनाने में मदद मिलेगी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, Apple iPhone, Apple retail store, tim cook, india
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »