भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Apple, अगले महीने बेंगलुरु में शुरू करेगी रिटेल स्टोर

देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। एपल का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 19:24 IST
ख़ास बातें
  • यह राजधानी दिल्ली और मुंबई के बाद देश में एपल का तीसरा स्टोर होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • कंपनी की iPhone 17 सीरीज को भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत में ऑफलाइन रिटेल में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी ने अगले महीने बेंगलुरु में अपना रिटेल स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। यह राजधानी दिल्ली और मुंबई के बाद देश में एपल का तीसरा स्टोर होगा। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कंपनी ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। 

एपल ने बताया है कि बेंगलुरु में रिटेल स्टोर 2 सितंबर को शुरू किया जाएगा। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल का नया स्टोर बेंगलुरु के Phoenix Mall में है। कंपनी के अन्य स्टोर्स के तरह इसमें कंपनी के प्रोडक्ट्स के स्पेशिलिस्ट्स और सेल्स टीम मौजूद होगी। इस स्टोर में 'Today at Apple'सेशंस भी आयोजित किए जाएंगे। इन सेशन में कंपनी के प्रोडक्ट्स से जुड़े एक्सपर्ट्स की ओर से कस्टमर्स को उनके डिवाइसेज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कुछ प्रोडक्टिविटी और कोडिंग जैसे विषयों को भी कवर किया जाएगा। 

Advertisement

देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। एपल का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है। इन स्टोर्स में कंपनी के iPhones, Macs, Apple Watch और iPad जैसे प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि एपल की योजना भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की है। इससे स्मार्टफोन्स के इस बड़े मार्केट में कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी। एपल की योजना आगामी iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Bloomberg की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में बिक्री वाले आईफोन मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में बढ़ाई जा सकती है। इससे एपल को चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने में सहायता मिलेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉक्सकॉन और टाटा ग्रुप की कंपनी देश में आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करेंगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.