अमेरिका में Apple स्टोर के बाहर लूटे गए 125 iPhone

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि इस मामले में बड़ा नुकसान उठाने वाले आईफोन के रीसेलर ने कंपनी के स्टोर से लगभग 300 iPhone 13s खरीदे थे

अमेरिका में Apple स्टोर के बाहर लूटे गए 125 iPhone

इस मामले में शिकार बने एपल के रीसेलर ने लगभग 300 iPhone 13s खरीदे थे

ख़ास बातें
  • न्यूयॉर्क पुलिस इस मामले की जांच कर रही है
  • आईफोन लूटने वाले दोनों व्यक्ति जिस कार से आए थे उसी से फरार हो गए
  • पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में कंपनी से मदद मिल सकती है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone महंगे होने के कारण बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर होते हैं। इनके चोरी होने का रिस्क भी अधिक होता है लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में बड़ी संख्या में आईफोन लूटने का मामला हुआ है। इसमें न्यूयॉर्क के पॉश एरिया मैनहैटन में एक Apple स्टोर के बाहर इस स्मार्टफोन के रीसेलर से 125 आईफोन दो व्यक्तियों ने लूट लिए। 

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि इस मामले में बड़ा नुकसान उठाने वाले आईफोन के रीसेलर ने कंपनी के स्टोर से लगभग 300 iPhone 13s खरीदे थे। स्टोर से बाहर निकलने पर दो व्यक्तियों ने उस पर हमला किया और लगभग 125 आईफोन वाला एक बैग छीनकर भाग गए। लूट की यह घटना देर रात हुई। हालांकि, छीनाझपटी के दौरान इस रीसेलर को गंभीर चोट नहीं लगी लेकिन उन्हें चेहरे पर मुक्का मारा गया था। आईफोन लूटने वाले दोनों व्यक्ति जिस कार से आए थे उसी से घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह रीसेलर अपने कारोबार के लिए नियमित तौर पर बड़ी संख्या में आईफोन खरीदते थे। 

इस मामले में लूटे गए आईफोन की कीमत लगभग 95,000 डॉलर की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। यह पता नहीं चला है कि इस व्यक्ति के देर रात खरीदारी करने का क्या कारण है। पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में कंपनी से मदद मिल सकती है। 

एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन में मौजूद फैक्टरी में वर्कर्स के विरोध प्रदर्शन करने से आईफोन के प्रोडक्शन में कमी आने की आशंका है। यह आईफोन की सबसे बड़ी फैक्टरी है। बहुत से देशों में आईफोन की शॉर्टेज हो रही है। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max का अधिकतर प्रोडक्शन होता है। ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले रहे हैं।ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कस्टमर्स को आईफोन खरीदने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यह पश्चिमी देशों में शॉपिंग का सबसे व्यस्त सीजन होता है। स्मार्टफोन और टेक कंपनियां अपनी वार्षिक सेल्स का बड़ा हिस्सा इस दौरान हासिल करती हैं। अमेरिका में कस्टमर्स को iPhone Pro और Pro Max मॉडल्स खरीदने के लिए एक महीने से अधिक का इंतजार करना पड़ेगा। एपल के आईफोन प्रोडक्शन में 30 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »