Apple की भारत में iPhone 17 के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी

अमेरिका में बिक्री वाले आईफोन मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में बढ़ाई जा सकती है। इससे एपल को चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने में सहायता मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 23:40 IST
ख़ास बातें
  • नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • टाटा ग्रुप के साथ एपल अपनी पार्टनरशिप को बढ़ा रही है
  • भारत में इस वर्ष आईफोन्स की असेंबलिंग बढ़कर छह करोड़ यूनिट की हो सकती है

पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 17 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा। एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में बिक्री वाले आईफोन मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में बढ़ाई जा सकती है। इससे एपल को चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने में सहायता मिलेगी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने हाल ही में भारत और चीन सहित कई देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, यह टैरिफ लागू नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉक्सकॉन और टाटा ग्रुप की कंपनी देश में आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करेंगी। 

Advertisement

एपल ने अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की योजना बनाई है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टाटा ग्रुप के साथ कंपनी अपनी पार्टनरशिप को बढ़ा रही है। देश में अगले दो वर्षों में असेंबल किए जाने वाले सभी आईफोन मॉडल्स में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी आधी हो सकती है। इस वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में आगामी iPhone 17 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की बेंगलुरु और चेन्नई की यूनिट्स में की जा रही है। ताइवान की फॉक्सकॉन की चीन के बाद बेंगलुरु में दूसरी सबसे बड़ी फैक्टरी है। भारत में इस वर्ष आईफोन्स की असेंबलिंग बढ़कर छह करोड़ यूनिट्स की हो सकती है। फॉक्सकॉन की फैक्टरी में आईफोन 16 और आईफोन 14 की भी असेंबलिंग हो रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.