फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान दिख सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। एपल ने इसके लिए महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है।
The Elec की रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल ने इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। एपल ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। इस स्मार्टफोन का डिवेलपमेंट शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था।
हाल ही में The Elec की ही एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए OLED मॉड्यूल बनाने का ऑर्डर Samsung Display को दिया है। Samsung Display ने वियतनाम की अपनी यूनिट में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष iPhone Ultra के लिए लगभग 30 लाख पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन के लिए पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग के अप्रूवल से पहले 70 प्रतिशत के न्यूनतम यील्ड रेट की शर्त रखी थी। ऐसा बताया गया है कि Samsung Display ने इस बेंचमार्क को पूरा कर 80 प्रतिशत से अधिक की यील्ट रेट हासिल किया है। फोल्डेबल आईफोन के OLED पैनल्स के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है।
एपल की योजना iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान दिख सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत