भारत में मुंबई और बेंगलुरु में नए रिटेल स्टोर्स शुरू कर सकती है Apple

देश में कंपनी की चार नए रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • एपल के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं
  • कंपनी के नए स्टोर्स के लिए वर्कर्स की हायरिंग की जा रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल ने पहला स्थान हासिल किया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। कंपनी की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि देश में कंपनी की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्टोर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से वर्कर्स की हायरिंग की जा रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल के दो स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है। इस रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल ने नोएडा और पुणे में अपने तीसरे और चौथे स्टोर के लिए लोकेशन को तय कर लिया है। इसके अलावा यह मुंबई और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के लिए भी लोकेशन की तलाश कर रही है। 
Advertisement

कंपनी के मौजूदा दो स्टोर्स का सेल्स के पहले वर्ष में संयुक्त रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का था। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल ने पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को भारत और जापान में डिमांड बढ़ने और iPhone 16e के लॉन्च से फायदा मिला है। स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है। अमेरिका, यूरोप और चीन में एपल की सेल्स फ्लैट रही है या इसमें कमी हुई है। स्मार्टफोन के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। 

भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की है। देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.