Apple की iPhone 17 सीरीज के कलर्स हुए लीक, अगले महीने लॉन्च

इस सीरीज के iPhone 17 को व्हाइट, पिवटर ग्रे, ग्रीन, पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 20:53 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसमें नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है
  • देश में iPhone 17 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है

कंपनी की नई आईफोन सीरीज में स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी भी हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में 'Awe Dropping' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कलर्स के बारे में ऑनलाइन लीक से संकेत मिला है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं।  

टिप्सटर Setsuna Digital ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आगामी आईफोन सीरीज के कलर्स को लीक किया है। इस सीरीज के iPhone 17 को व्हाइट, पिवटर ग्रे, ग्रीन, पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17 Pro के लिए व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस टिप्सटर iPhone 17 Pro Max के कलर्स की जानकारी नहीं दी है। कंपनी नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और  Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है। 

Advertisement

कंपनी की आगामी आईफोन सीरीज में एक नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। यह आईफोन व्हाइट, लाइट गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। हाल ही में Bloomberg की एक रिपोर्ट में एपल की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में आगामी iPhone 17 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की बेंगलुरु और चेन्नई की यूनिट्स में की जा रही है। ताइवान की फॉक्सकॉन की चीन के बाद बेंगलुरु में दूसरी सबसे बड़ी फैक्टरी है। मौजूदा वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था। देश में इस वर्ष आईफोन्स की असेंबलिंग बढ़कर छह करोड़ यूनिट्स पर पहुंच सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.