Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है न्यू जेनरेशन डिस्प्ले डिजाइन

आईफोन फोल्ड में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 23:46 IST
ख़ास बातें
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold कहा जा सकता है
  • आईफोन फोल्ड में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है

इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री करने की योजना है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आईफोन फोल्ड में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग होगा। आईफोन फोल्ड की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन की पुष्टि नहीं की है। इस टिप्सटर ने कहा है कि इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी नए इन-हाउस एप्लिकेशन प्रोसेसर पर भी कार्य कर रही है। 

Advertisement

फोल्डेबल आईफोन में नए चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए एपल डिस्प्ले की क्वालिटी और बेहतर डिजाइन पर फोकस कर रही है। हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। कंपनी की आईफोन 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

iPhone Fold का मुकाबला सैमसंग के अलावा Honor, Vivo, Huawei और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 2,399 डॉलर का हो सकता है। यह कंपनी के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा है।  आईफोन फोल्ड में इस्तेमाल किए जाने वाले मैटीरियल की कॉस्ट अधिक होने की वजह से इसका प्राइस महंगा हो सकता हैइस सेगमेंट में Honor और सैमसंग ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लॉन्च किए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.