Apple की iPhone 16 के Pro मॉडल्स में मिल सकती है 4K 120 FPS रिकॉर्डिंग

एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं

Apple की iPhone 16 के Pro मॉडल्स में मिल सकती है 4K 120 FPS रिकॉर्डिंग

इन स्मार्टफोन्स में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में टू-टोन फिनिश दी जा सकती है
  • iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर A18 Pro हो सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े सुधार हो सकते हैं। 

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में टेटाप्रिज्म लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। पिछले वर्ष पेश की गई iPhone 15 सीरीज के Pro Max में ही यह लेंस दिया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 16 के Pro वेरिएंट्स में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 120 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (FPS) पर हो सकती है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह फीचर Pro मॉडल्स के सभी कैमरा में होगा या नहीं। 

Samsung Galaxy S24 Ultra, Samsung Galaxy Z Fold 6 और Vivo X100 Ultra जैसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में 4K रिकॉर्डिंग 120 FPS पर है। हाल ही में टेक ब्लॉगर Emkwan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एक वीडियो टीजर शेयर किया था। इसमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को नए कॉफी कलर में पेश किए जाने का पता चल रहा है। इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में टू-टोन फिनिश हो सकती हैं, जिसमें कैमरा के आसपास सर्कुलर सिल्वर रिंग और आउटर फ्रेम में स्क्वेयर ब्राउन रिंग देख रहा है। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर A18 Pro हो सकता है। iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। 

इससे रहले YouTube पर TechBoiler ने एक वीडियो पोस्ट कर iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट को दिखाया था। यह डेजर्ट टाइटेनियम कलर में है। इसमें आईफोन 15 सीरीज के Pro मॉडल्स के समान मैट टेक्सचर्ड बैक पैनल साइड ग्रिल्स पर क्रोम फिनिश के साथ हो सकता है। iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट से इसके डिजाइन का भी संकेत मिला है। पावर, वॉल्यूम और एक्शन बटंस के अलावा इसमें नया कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है। इस बटन से यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे एक्शन कर सकेंगे। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »