Apple के iPhone 17 में मिल सकता है अपग्रेडेड चिपसेट, 8GB का RAM

इस स्मार्टफोन सीरीज में Apple की ओर से डिजाइन किया गया Wi-Fi 7 चिप मिल सकता है। एपल की iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 18:09 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड iPhone 17 में नया चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR5 RAM हो सकता है
  • एपल की iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है

इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी 5,000 mAh की हो सकती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 17 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड iPhone 17 में नया चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। 

GF Securities के एनालिस्ट Jeff Pu ने बताया है कि iPhone 17 में A19 chip चिप दिया जाएगा। एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप होगा। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि iPhone 17 में RAM के लिहाज से भी अपग्रेड मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR5 RAM हो सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iPhone 16 के समान है। 
Advertisement

नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17 Pro और Pro Max में 12 GB का LPDDR5X RAM मिल सकता है, जबकि iPhone 17 Air में 12 GB का LPDDR5 RAM होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Apple की ओर से डिजाइन किया गया  Wi-Fi 7 चिप मिल सकता है। एपल की iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone 17 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। iPhone 17 को लाइट ब्लू, सिल्वर, ग्रे, लाइट ग्रीन, लाइट पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इससे पहले टिप्सटर Instant Digital ने बताया था कि नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी 5,000 mAh की हो सकती है। कंपनी के मौजूदा iPhone 16 Pro Max में 4,767 mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 105 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। इस स्मार्टफोन में में बड़ी बैटरी होने के साथ इस्तेमाल की ज्यादा अवधि भी मिल सकती है। अगर इस टिप्सटर का यह दावा सही होता है तो iPhone 17 Pro Max ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के लिहाज से पिछले सभी iPhones को पीछे छोड़ देगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.