दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर बन सकती है Apple, iPhone 17 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स

हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे एपल की सेल्स तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 16:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • अगले वर्ष एपल का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च किया जा सकता है
  • इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है

यह 2011 के बाद से पहली बार होगा कि जब कंपनी को इस मार्केट में पहला स्थान मिलेगा

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर का खिताब दोबारा हासिल कर सकती है। हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे एपल की सेल्स तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही पुराने स्मार्टफोन्स को अपग्रेड करने में कस्टमर्स की दिलचस्पी बढ़ने का भी कंपनी को फायदा मिल रहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के हवाले से बताया गया है कि सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज को अमेरिका के साथ ही चीन में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इससे दोनों मार्केट्स में कंपनी की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स ग्रोथ डबल डिजिट में हो सकती है। पिछली कुछ तिमाहियों से चीन में एपल को कमजोर सेल्स का सामना करना पड़ रहा था। इसका बड़ा कारण Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से मिल रहा कड़ा मुकाबला था। हालांकि, आईफोन 17 सीरीज की चीन में डिमांड मजबूत बनी हुई है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर तनाव कम होने से भी एपल को मदद मिली है। इससे दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung को पीछे छोड़कर यह पहला स्थान हासिल कर सकती है। 

Counterpoint के आंकड़ों से यह संकेत मिला है कि ग्रोथ की इस दर से इस वर्ष आईफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़ सकती है। इसकी तुलना में सैमसग के स्मार्टफोन्स की सेल्स में लगभग 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौजूदा वर्ष में स्मार्टफोन का कुल मार्केट 3.3 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग 19.4 प्रतिशत होने का पूर्वानुमान है। यह 2011 के बाद से पहली बार होगा कि जब कंपनी को इस मार्केट में पहला स्थान मिलेगा। Counterpoint Research के एनालिस्ट, Yang Wang ने बताया, "कोरोना के दौरान स्मार्टफोन्स खरीदने वाले बहुत से कस्टमर्स अपने हैंडसेट को अपग्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा 2023 से इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक लगभग 35.8 करोड़ सेकेंड हैंड आईफोन्स को बेचा गया है। ये यूजर्स भी नए आईफोन पर अपग्रेड कर सकते हैं।" 

अगले वर्ष कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। अगले वर्ष iPhone 18 सीरीज के साथ आईफोन फोल्ड को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED इनर स्क्रीन दी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.