भारत में हाल ही में Galaxy A07 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भी जल्द पेश किया जा सकता है
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A07 4G के लगभग समान हो सकते हैं
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में हाल ही में Galaxy A07 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भी जल्द पेश किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है।
बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Samsung Galaxy A07 5G की मॉडल नंबर - SM-A076B के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 729 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,878 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इससे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन दिखा था। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A07 4G के लगभग समान हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है।
हाल ही में सैमसंग की अमेरिका, स्पेन और न्यूजीलैंड में वेबसाइट्स पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज लाइव हुए हैं। Samsung Galaxy A07 4G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy A07 4G में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है।
Samsung Galaxy A07 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A07 4G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन को लाइट वॉयलेट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy A07 4G का साइज 164.4 x 77.4 x 7.6 mm और भार लगभग 184 ग्राम का है। कंपनी ने इसके लिए छह वर्ष के OS अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार