• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple को iPhone 17 सीरीज के लिए मिल रही जोरदार डिमांड, iPhone Air के लिए ठंडा रिस्पॉन्स

Apple को iPhone 17 सीरीज के लिए मिल रही जोरदार डिमांड, iPhone Air के लिए ठंडा रिस्पॉन्स

एपल की योजना अगले वर्ष अपने आगामी आईफोन मॉडल्स की लगभग 9.5 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। अगले वर्ष कंपनी को अपनी शिपमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है

Apple को iPhone 17 सीरीज के लिए मिल रही जोरदार डिमांड, iPhone Air के लिए ठंडा रिस्पॉन्स

कंपनी का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है

ख़ास बातें
  • एपल को नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है
  • इस वर्ष पेश किए गए नए मॉडल iPhone Air की बिक्री कम है
  • कंपनी का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले महीने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। कंपनी को नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हालांकि, इस वर्ष पेश किए गए नए मॉडल iPhone Air की बिक्री कम है। 

MacRumors की एक रिपोर्ट में इनवेस्टमेंट बैंक Morgan Stanley के एक एनालिस्ट के रिसर्च नोट के हवाले से बताया गया है कि एपल को iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए कस्टमर्स से जोरदार डिमांड मिल रही है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone Air का प्रदर्शन सबसे कमजोर है। एपल ने इसे एक स्लिम हैंडसेट के तौर पर पेश किया था लेकिन कस्टमर्स को यह आइडिया पसंद नहीं आया है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी नई आईफोन सीरीज के अन्य तीन मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा सकती है। एपल की योजना इन स्मार्टफोन्स की लगभग 8.6 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। मजबूत डिमांड के मद्देनजर इसे बढ़ाकर नौ करोड़ यूनिट्स से अधिक किया जा सकता है। एपल का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है। इसके लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया जाएगा। अगले वर्ष आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट्स की जा सकती है। 

हाल ही में Nikkei की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की योजना अगले वर्ष अपने आगामी आईफोन मॉडल्स की लगभग 9.5 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। अगले वर्ष कंपनी को अपनी शिपमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना इस वर्ष अपने iPhone 17 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स और लगभग 22 करोड़ यूनिट्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग की है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अगले वर्ष एपल की कुल मैन्युफैक्चरिंग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा हो सकती है। यह कंपनी के लिए आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का सबसे अधिक आंकड़ा होगा। कंपनी को उम्मीद है कि इसका आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन इसकी सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में कंपनी को दक्षिण कोरिया की Samsung से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »