भारत में बने iPhones में से 97 पर्सेंट को अमेरिका भेज रही Apple, टैरिफ से बचने की कोशिश

इस वर्ष मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने लगभग 3.2 अरब डॉलर (लगभग 27,547 करोड़ रुपये) के आईफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2025 18:36 IST
ख़ास बातें
  • यह अधिक टैरिफ से बचने की एपल की एक कोशिश है
  • आईफोन्स की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है
  • वित्त वर्ष में भारत में फॉक्सकॉन का बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये का था

अमेरिका में एपल के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने इस वर्ष मार्च से मई के बीच भारत में मैन्युफैक्चरिंग वाले iPhones में से लगभग 97 प्रतिशत का अमेरिका को एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष देश से आईफोन्स का अमेरिका को एक्सपोर्ट औसत 50 प्रतिशत से कुछ अधिक का था। 

यह अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की ओर से चीन पर लगाए गए अधिक टैरिफ से बचने की एपल की एक कोशिश है। आईफोन्स की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने चीन से मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट किया है। Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने भारत से आईफोन्स के लगभग पूरे एक्सपोर्ट को अमेरिका भेजने की स्ट्रैटेजी बनाई है। इससे पहले देश में मैन्युफैक्चरिंग वाले आईफोन्स का ब्रिटेन, नीदरलैंड और चेक गणराज्य को बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट किया जाता था। पिछले वित्त वर्ष में भारत में फॉक्सकॉन का रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये का था। फॉक्सकॉन के वर्कर्स की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश में कंपनी के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। ताइवान की यह कंपनी आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। हालांकि, इसके पास चीन में आईफोन बनाने की सबसे बड़ी फैक्टरी है। 

कमर्शियल तौर पर उपलब्ध कस्टम्स के डेटा के अनुसार, मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने लगभग 3.2 अरब डॉलर (लगभग 27,547 करोड़ रुपये) के आईफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया है। इसमें से लगभग 97 प्रतिशत आईफोन्स अमेरिका को भेजे गए हैं। ट्रंप ने बताया है कि चीन पर 55 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। इसकी तुलना में भारत से एक्सपोर्ट पर कम टैरिफ लगाए जाने की संभावना है। पिछले महीने ट्रंप ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की Apple की योजना पर नाराजगी जताई थी। ट्रंप ने एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कहा था। 

अमेरिका में एपल के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती। हालांकि, कंपनी ने अमेरिका में अधिक वर्कर्स की हायरिंग करने और अगले चार वर्षों में लगभग 500 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट का वादा किया है। अमेरिका में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करना एपल के लिए मुश्किल होगा। आईफोन्स के लिए सप्लाई चेन और स्किल्ड लेबर पिछले कई वर्षों से चीन में मौजूद है। हाल के वर्षों में एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम मजबूत बनाने का प्रयास किया है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.