Apple इवेंट आज रात होगा शुरू, इन प्रोडक्ट्स से उठ सकता है पर्दा

Apple Time Flies इवेंट 15 सितंबर यानी आज सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में रात 10:30 बजे) से शुरू होगा और इसे समर्पित ऐप्पल इवेंट्स साइट के साथ-साथ YouTube के जरिए लाइव दिखाया जाएगा।

Apple इवेंट आज रात होगा शुरू, इन प्रोडक्ट्स से उठ सकता है पर्दा

Apple इवेंट भारत में आज रात 10:30 बजे शुरू होगा

ख़ास बातें
  • Apple Event भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा
  • Apple Watch Series 6, Watch SE और iPad Air (2020) से उठ सकता है पर्दा
  • Apple One सर्विस के ऊपर अधिक जानकारी मिलने की भी उम्मीद
विज्ञापन
Apple आज एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी इस इवेंट में अपनी नए जनरेशन की Apple Watch और iPad Air पेश कर सकती है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 को इस इवेंट का मुख्य प्रोडक्ट माना जा रहा है। हालांकि, अफवाहें यह भी सुझाव देती है कि कंपनी इस इवेंट में एक किफायती Apple वॉच वेरिएंट भी पेश कर सकती है, जिसे संभवतः Apple Watch SE कहा जा सकता है। ऐप्पल अपने नए iPad Air मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस इवेंट में अनुमानित iPhone 12 सीरीज़ को पेश किए जाने की संभावना न के बराबर प्रतित होती है। उम्मीद है कि कंपनी नए iPhone मॉडल के लिए एक अलग ईवेंट की मेजबानी कर सकती है।
 

Apple event timing, live stream details

ऐप्पल टाइम फ्लाइज़ इवेंट 15 सितंबर यानी आज सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में रात 10:30 बजे) से शुरू होगा और इसे समर्पित ऐप्पल इवेंट्स साइट के साथ-साथ YouTube के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। आप नीचे दिए गए वीडियो से भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
 
 

Apple event announcements expected

Apple ने आज के इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के नाम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि इवेंट में एक से अधिक प्रोडक्ट्स और सर्विस लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, जैसा कि हमने बताया कि iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च की संभावना नहीं है। इवेंट में Apple Watch Series 6 लॉन्च की जा सकती है। यह इस इवेंट का सबसा बड़ा प्रोडक्ट होगा। नई वॉच सीरीज़ मौजूदा Watch Series 5 की अपग्रेड होगी। इतना ही नहीं, अफवाह यह भी है कि कंपनी इस बार एक किफायती वॉच भी लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम  Apple Watch SE हो सकता है।

इसके अलावा इवेंट में iPad Air 4 उर्फ iPad Air (2020) भी लॉन्च किया जा सकता है। यह टैबलेट मौजूदा आईपैड एयर 3 का अपग्रेड होगा, जिसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा चौथी घोषणा Apple One के नाम से हो सकती है, जो कंपनी की ओर से एक ऑल-इन-वन सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी। इस सर्विस के तहत कंपनी यूज़र्स को एक साथ सभी सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने का मौका देगी। आज से पहले गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी इस तरह की सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस देते आई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, apple event, Apple Event 2020
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »