iPhone 18 Pro Max फोन को आप ₹28817 देकर घर ला सकते हैं। कंपनी ने 6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन खरीद के साथ दिया है।
Photo Credit: Apple
iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है
Apple iPhone 18 Pro सीरीज के प्री-ऑर्डर आज से शुरू होने जा रहे हैं। अगर आप भी iPhone 18 Pro को सबसे पहले खरीदने की चाह रखते हैं तो आज शाम 5.30 बजे तैयार हो जाइए, क्योंकि प्री-ऑर्डर आज चालू हो जाएंगे। iPhone 18 पर्चेज ऑफर के तहत कंपनी की तरफ से कुछ कमाल के बेनिफिट्स का फायदा भी आप उठा सकते हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को पूरी पढें, यहां पर हम आपको प्री-बुकिंग का तरीका और iPhone 18 Pro सीरीज के सेल ऑफर्स की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आज यानी, 12 सितंबर की शाम 5:30 बजे से iPhone 18 Pro, Pro Max प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। अगर आप भी लेटेस्ट iPhone खरीदना चाहते हैं तो आपको एकमुश्त 1.65 लाख रुपये खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको प्री-बुकिंग के दौरान फोन को आसानी से खरीदने का तरीका बता रहे हैं। 18 सितंबर से फोन की सेल शुरू हो जाएगी। इसलिए प्री-ऑर्डर का सही तरीका जान लें।
Apple के iPhone 18 Pro की कीमत ₹1,64,900 से शुरू होती है जिसमें इसका 256GB वेरिएंट आता है। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900, फोन के 1TB मॉडल की ₹2,39,900 और फोन के 2TB मॉडल की ₹3,14,900 से शुरू होती है।
iPhone 18 Pro Max के 256GB बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 से शुरू होती है। फोन का 512GB वेरिएंट ₹2,04,900 में आता है। वहीं, 1TB और 2TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: ₹2,54,900 और ₹3,29,900 दी गई है। Apple.com से इन्हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है। लेकिन कंपनी ने इसे आसानी से किश्तों में खरीदने का मौका दिया है। iPhone 18 Pro 256GB को ₹26,316 की मासिक किश्तों में आप खरीद सकते हैं। इसके साथ में कंपनी ने कैशबैक का ऑफर भी दिया है। Apple ने 6 महीने की No Cost EMI के माध्यम से iPhone 18 Pro पर्चेज का ऑप्शन दिया है। UPI, RuPay, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी पेमेंट ऑप्शंस के द्वारा आप फोन को खरीद सकते हैं।
iPhone 18 Pro के लिए कंपनी ने बैंक डिस्काउंट ऑफर दिया है। जिसके तहत आप फोन की खरीद पर 7 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। ICICI Bank, Axis Bank या फिर American Express का योग्य कार्ड है तो फोन की खरीद पर 7 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक आपको मिल जाएगा।
आपके पास पहले से कोई फोन है, तो आप Apple Trade In ऑफर के तहत फोन को और अधिक सस्ता घर ले जा सकते हैं। फोन की कंडीशन अच्छी हो और यह ऑफर की शर्तों को पूरा करता हो आपको ₹81,500 तक एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त हो सकती है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 256GB वेरिएंट आता है। लेकिन फोन को आप ₹28817 देकर अपना बना सकते हैं। कंपनी ने 6 महीने की No Cost EMI के माध्यम से iPhone 18 Pro Max पर्चेज का ऑप्शन दिया है। बैंक ऑफर के तहत कैशबैक का बेनिफिट यहां भी दिया गया है जिससे फोन 7000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा