• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास

Apple ने आज Surprise and Shine इवेंट में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है।

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास

Photo Credit: Apple

iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 18 Pro में A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 18 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 27 पर काम करता है।
विज्ञापन

Apple ने आज Surprise and Shine इवेंट में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple A20 Pro चिपसेट के साथ कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है। कंपनी ने 18 Pro और Pro Max का डिजाइन काफी बदल दिया गया है। आइए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max Price

iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है। वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,04,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,54,900 और 2TGB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,29,900 है। ये आईफोन प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से उपलब्ध होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। नए आईफोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी कलर के विकल्प में आते हैं। 

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max Specifications

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि 18 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इन आईफोन में Apple का लेटेस्ट और टॉप ऑफ द लाइन A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। इस 2nm जनरेशन चिप में 6 कोर सीपीयू और 7 कोर जीपीयू है। इनके साथ कंपनी का नया इन हाउस C2 मोडेम मिलता है। ये दोनों आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। एप्पल ने सिरी एआई को शामिल किया है। इसके साथ ही थर्मल मैनेजमेंट के लिए नेक्स्ट जेन वेपोर चैंबर दिया गया है। कंपनी इस बार बेस्ट बैटरी लाइफ प्रदान कर रही है जो कि फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। एप्पल रेफ्रेंस इमेज के साथ टेक्स्चर कंट्रोल  के साथ फोटोग्राफिक स्टाइल दिया गया है। इसके साथ रिडिजाइन डायनेमिक आईलैंड दिया गया है जो कि तीन लाइव एक्टिविटी एक साथ दिखा सकता है। कंपनी प्रो कंट्रोल प्रदान करती है। नए आईफोन बर्गंडी, डीप ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और सिल्वर कलर के विकल्प में आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 18 Pro और 18 Pro Max के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple ने कैमरा कंट्रोल फीचर को भी बरकरार रखा है, जिससे यूजर्स को शूटिंग के दौरान कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने और सेटिंग्स एडजस्ट करने का एक खास जरिया मिलता है। 18 Pro में सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 18 Pro Max यूजर्स को 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। वहीं 18 Pro सिंगल चार्ज में 24 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जबकि 18 Pro Max को 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बैटरी और रैम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »