Apple 2026 Products

Apple 2026 Products - ख़बरें

  • कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
    Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में iPhone 17e, अपडेटेड iPads और नए Macs लॉन्च कर सकती है। Apple का फोकस इस बार उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स पर रहने वाला है। रिपोर्ट में लो कॉस्ट MacBook, नए MacBook Pro मॉडल्स और iOS 26.4 अपडेट का भी जिक्र है। साल के दूसरे हिस्से में फोल्डेबल iPhone और OLED स्क्रीन वाले MacBook Pro जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
  • 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
    Apple को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 कंपनी के लिए बड़े लॉन्च का साल हो सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस दौरान 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपग्रेड्स पेश करेगा। इनमें iPhone, iPad, Mac, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। कुछ लॉन्च रूटीन अपग्रेड होंगे, जबकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी बताए जा रहे हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को नए तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone और नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का भी जिक्र किया गया है।
  • Apple Upcoming Products 2026: केवल iPhones नहीं, ऐप्पल लीग से हटकर लॉन्च करेगा कई नए गैजेट्स
    Apple 2026 में अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई नई कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Smart Home Hub, Face ID वाला Smart Doorbell, लो-कॉस्ट MacBook, पहला Foldable iPhone और AR Smart Glasses पर काम कर रही है। Smart Home Hub में टच डिस्प्ले और Siri इंटीग्रेशन मिलने की बात कही जा रही है, जबकि Foldable iPhone को iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और Apple की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
  • iPhone 18 Pro Max, OLED MacBook, iPhone 17e लॉन्च के साथ Apple 2026 में करेगी धमाका!
    Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते Apple अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।
  • Apple खोलेगी 2026 में प्रोडक्ट्स का पिटारा, iPhone 17e, AI Siri, स्मार्ट स्क्रीन, डिस्प्ले स्पीकर भी होगा लॉन्च!
    Apple आने वाले साल 2026 में प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज रिवील कर सकती है। कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके लिए तैयारी जोरों पर है। इसी मौके पर अमेरिकी टेक दिग्गज मार्केट में नए प्रोडक्ट्स की झड़ी लगा सकती है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि 2026 में एप्पल की ओर से iPhone 17 सीरीज का नया मॉडल, MacBook Air का नया मॉडल, और इसके अलावा कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • Apple की स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में हलचल मचाने की प्लानिंग, Airpods में भी जोड़े जाएंगे हेल्थ मैनेजमेंट फीचर्स!
    Apple 2026 तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की प्लानिंग के साथ स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर बारीकी से नजर रखने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि Apple ने सालाना कम से कम 10 मिलियन यूनिट शिप करने की प्लानिंग की है। नया वायरलेस कैमरा ऐप्पल के इकोसिस्टम के साथ पेयर होकर यूजर्स को सीमलेस एक्सपीरिएंस देने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इसमें Apple Intelligence और Siri सपोर्ट शामिल होगा।
  • Apple Car का प्राइस एक लाख डॉलर से कम होगा, कंपनी ने टाला लॉन्च
    इस कार में यूजर्स को हाइवेज पर गेम्स खेलने या वीडियो देखने की सुविधा मिलेगी लेकिन शहर की सड़कों या खराब मौसम में मैनुअल तरीके से ही ड्राइविंग करनी होगी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »