Apple के फोल्डेबल  iPhone में हो सकता है Samsung के पार्ट्स का इस्तेमाल

एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग की ओर से डिजाइन किए गए कुछ कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 19:10 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के डिजाइन पर कार्य कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। 

Bloomberg के एनालिस्ट Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग की ओर से डिजाइन किए गए कुछ कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। Mark ने कहा है कि एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में इंटरफेस या हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। 
Advertisement

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एपल ने इस स्मार्टफोन के हिंज मैकेनिज्म और डिस्प्ले को डिवेलप करने के लिए सैमसंग और Fine M-Tec से संपर्क किया है। फोल्डेबल आईफोन से सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर मिल सकती है। एपल के इस स्मार्टफोन को iPhone Fold कहा जा सकता है। Mark ने बताया है कि एपल की योजना फोल्डेबल डिवाइसेज पर बेहतर तरीके से कार्य के लिए अपने स्मार्टफोन से जुड़े सॉफ्टवेयर में भी सुधार करने की है। एपल के इस स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung के अलावा Honor, Vivo, Huawei और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा। पिछले वर्ष Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। चीन की इस स्मार्टफोन मेकर की योजना जल्द ही इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की है। कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। भारत में इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।  कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के लिए उसे शुरुआती 48 घंटे के अंदर 2.10 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं।  इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर्स ने सैमसंग के स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.