iPhone 15 Pro को डार्क रेड कलर में लॉन्च कर सकती है Apple 

iPhone 15 में दो नए कलर ऑप्शंस भी हो सकते हैं। हालांकि, एपल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है

iPhone 15 Pro को डार्क रेड कलर में लॉन्च कर सकती है Apple 

इस वर्ष कंपनी के iPhone 15 mrलॉन्च करने की संभावना है

ख़ास बातें
  • iPhone 15, iPhone 15 Pro मॉडल्स के कलर ऑप्शंस के कुछ संकेत मिले हैं
  • Apple इस सीरीज में भी बेस मॉडल को ब्राइट कलर ऑप्शंस में ला सकती है
  • कंपनी नई सीरीज के प्रो मॉडल को स्पेशल कलर्स में भी उपलब्ध करा सकती है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की iPhone 14 सीरीज को Apple ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। इस वर्ष कंपनी के iPhone 15 लॉन्च करने की संभावना है। iPhone 15 और iPhone 15 Pro मॉडल्स के कलर ऑप्शंस के बारे में कुछ संकेत मिले हैं। आईफोन की इस सीरीज में नए कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं। 

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, Apple पहले की तरह इस सीरीज में भी बेस मॉडल को ब्राइट कलर ऑप्शंस में ला सकती है। इनमें डार्क पिंक, लाइट ब्लू कलर्स शामिल हैं। 9to5Mac ने iPhone 15 की नए पिंक और लाइट ब्लू कलर्स में खुद जेनरेट की गई इमेज भी शेयर की हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 15 में दो नए कलर ऑप्शंस भी हो सकते हैं। हालांकि, एपल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी नई सीरीज के प्रो मॉडल को स्पेशल कलर्स में भी उपलब्ध करा सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max/Ultra मॉडल्स नए डार्क रेड कलर में आ सकते हैं और इनकी टाइटेनियम फिनिश हो सकती है। 

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के बारे में लीक हुई जानकारी में कहा गया था कि इनमें कर्व्ड ऐज के साथ थिन बेजेल्स हो सकते हैं। हालांकि, इनके स्क्रीन साइज iPhone 14 सीरेज के मॉडल्स के जैसे होने की संभावना है। हालांकि, एपल ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है और डिजाइन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

इस सप्ताह एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple Watch के बैंड का जल्द ही कलर बदला जा सकेगा। एपल को इससे जुड़ा एक पेटेंट मिला है। वॉच बैंड का कलर एक ऐप के जरिए एडजस्ट होगा। कलर बदलने वाले फीचर का इस्तेमाल यूजर्स को नोटिफिकेशंस भेजने के लिए भी किया जा सकता है। पेटेंट से पता चलता है कि एपल वॉच बैंड पर इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स का इस्तेमाल करेगी, जो कलर को बदलने में सक्षम होते हैं। Patently Apple ने उस पेटेंट को देखा है जिससे एपल को कलर्स एडजस्ट करने वाले वॉच बैंड्स को बनाने की अनुमति मिलेगी। इससे यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपने वॉच बैंड्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। पेटेंट में कहा गया है कि बैंड्स में इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स होंगे, जो मामूली इलेक्ट्रिक करंट को सप्लाई करने पर कलर और ओपेसिटी को एडजस्ट कर सकेंगे। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, IPhone, Apple, Market, smartwatch, Devices, Titanium, Users, App, Demand
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »