• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी बना रही है एक छोटे स्क्रीन वाला फोन, आईफोन एसई को मिलेगी चुनौती?

शाओमी बना रही है एक छोटे स्क्रीन वाला फोन, आईफोन एसई को मिलेगी चुनौती?

शाओमी बना रही है एक छोटे स्क्रीन वाला फोन, आईफोन एसई को मिलेगी चुनौती?
विज्ञापन
शाओमी ने इस महीने ही एमडब्ल्यूसी इवेंट के दौरान अपने एमआई 5 फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च किया था। इसे 31 मार्च को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। अब इंटरनेट पर एक तस्वीर सार्वजनिक हुई है जिसे देखकर लगता है कि शाओमी ने एक छोटे स्क्रीन वाले हैंडसेट पर भी काम करना शुरू दिया है।

तस्वीर को एक वीबो अकाउंट पर रिलीज किया गया है। इसमें काले रंग के एक स्मार्टफोन का डिस्प्ले नज़र आ रहा है जिसपर एमआईयूआई चल रहा है। डिवाइस में 4.3 इंच के डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। कयास लगाए जा रहै हैं कि यह भविष्य में हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन एसई को चुनौती देगा। पता चला है कि हैंडसेट में एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की भी जानकारी सार्वजनिक हुई है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। शाओमी के इस कथित स्मार्टफोन की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 17,990 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है। इसमें एक फिंगप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है।
 
xiaomi_mi_43_inch_phone_leak_weibo

शाओमी ने इस हैंडसेट के संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर देखा जाए तो यह शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस छोटे स्क्रीन वाला हैंडसेट होगा।

दूसरी तरफ, शाओमी एमआई 5 को भारत में इस गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। भारत, चीन के बाद शाओमी एमआई 5 पाने वाला दूसरा मार्केट होगा। शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूोग बारा ने हाल में खुलासा किया था कि  चीन में एमआई 5 की पहली सेल के लिए करीब 1.6 करोड़ यूज़र ने रजिस्टर किया था।

याद दिला दें कि शाओमी एमआई 5 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी के एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी का एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। चीन में स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 1,999 चीनी युआन (करीब 21 हजार रुपये), हाई वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 24 हजार रुपये), एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 28 हजार रुपये ) है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में भी ये तीनों वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, China, Mobiles, Weibo, Xiaomi, Xiaomi Mobiles, Xiaomi Smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »