शाओमी एमआई 5 को लेकर इंतज़ार खत्म, भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च

शाओमी एमआई 5 को लेकर इंतज़ार खत्म, भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन को लेकर भारतीय यूज़र के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। शाओमी एमआई 5 को नई दिल्ली में एक इवेंट में गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

(देखें: शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन की तस्वीरें)

याद रहे कि शाओमी ने एमआई 5 हैंडसेट को इसी साल फरवरी महीने में चीन में लॉन्च किया था। शाओमी एमआई 5 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी के एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी का एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। चीन में स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 1,999 चीनी युआन (करीब 21 हजार रुपये), हाई वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 24 हजार रुपये), एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 28 हजार रुपये ) है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में भी ये तीनों वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे या नहीं।


फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। शाओमी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाज़ार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश कर रही है।

शाओमी के फ्लैगशिप डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का होना है। स्क्रीन के नीचे ही फोन में एक फिजिकल होम बटन है। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा।
 
xiaomi_mi_5_screen_3_gadgets_360

याद दिला दें कि दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »