Acer के Super ZX की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2025 19:19 IST
ख़ास बातें
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन दी गई है
  • इसे तीन कलर्स - ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

बड़ी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनियों में शामिल Acer के स्मार्टफोन Super ZX की देश में बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि, इस सीरीज के Super ZX Pro को कंपनी ने उपलब्ध नहीं कराया है। पिछले महीने इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इनके लॉन्च पर लगभग 10 दिनों में बिक्री शुरू करने की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल Super ZX में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

Acer Super ZX का प्राइस 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 11,999 रुपये का है। Super ZX को ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। इस पर 1,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन की पेशकश की जा रही है। इसे तीन कलर्स - ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। देश में Acer Mobiles की वेबसाइट पर इस सीरीज के Super ZX Pro को जल्द उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। 

Super ZX के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 है। Super ZX में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। Super ZX की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका कैमरा सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज एनहांसमेंट के साथ है। 
Advertisement

Super ZX की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.6 mm की है। इमें सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, एंटीना एरे मैट्रिक्स, ग्रेविटी सेंसर और रेंज सेंसर दिए गए हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.