Vivo की T4 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

पिछले महीने भारत में कंपनी ने T4 5G को लॉन्च किया था। इसमें 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Vivo की T4 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo के T4 Ultra को जून में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • पिछले महीने भारत में कंपनी ने T4 5G को लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में T4 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही हाई-एंड वेरिएंट T4 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। यह T3 Ultra की जगह लेगा। भारत में T3 Ultra की बिक्री की जा रही है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 27,999 रुपये का है। 

टिप्सटर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo के T4 Ultra को जून में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। T4 Ultra की कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है। इसमें T3 Ultra के समान 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के बजाय 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का पता नहीं चला है। पिछले महीने भारत में कंपनी ने T4 5G को लॉन्च किया था। इसमें 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। T4 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 25,999 रुपये का है। 

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 3 है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। T4 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.8 अपार्चर के साथ मिलता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.4 अपार्चर के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड FlashCharge और रिवर्स और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »