• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा Xiaomi 12 Lite 5G! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुए लीक

64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा Xiaomi 12 Lite 5G! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुए लीक

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की Xiaomi 12 सीरीज जल्द ही मार्केट में आने की संभावना है। शाओमी कथित तौर पर Xiaomi 12 Lite 5G पर काम कर रहा है।

64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा Xiaomi 12 Lite 5G! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 12 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • भारत में जल्दी ही Xiaomi 12 Lite 5G के लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 12 Lite 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले होगी
  • हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन मार्च से पहले के लीक से काफी मिलते हैं।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की Xiaomi 12 सीरीज जल्द ही मार्केट में आने की संभावना है। शाओमी कथित तौर पर Xiaomi 12 Lite 5G पर काम कर रहा है जो कि जल्द ही चीन समेत अन्य मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। अब हाल ही में आई एक लीक ने बताया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कैसे हो सकते हैं। हालांकि शाओमी की ओर से अब तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। टिपस्टर योगेश बरार ने स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और अनुमानित कीमत को लीक कर दिया है। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi 12 Pro की लॉन्च को कंफर्म किया है, लेकिन अभी तक किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
 

Xiaomi 12 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो लीक के मुताबिक, Xiaomi 12 Lite 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन दमदार और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी आ सकती है। अन्य स्पेसिफिकेशन में एक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और हाई रेस ऑडियो सपोर्ट शामिल है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल-बैंड वाई फाई समेत काफी कुछ मिलेगा।

 

आपको बता दें कि हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन मार्च से पहले के लीक से काफी मिलते हैं। भारत में जल्दी ही Xiaomi 12 Lite 5G के लॉन्च होने की उम्मीद है। आने वाले हफ्तों में अधिक डिटेल्स भी आ सकती हैं।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  2. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  4. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  5. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  6. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »