'दुनिया में पहली बार 4G से ज्‍यादा 5G स्‍मार्टफोन बिके'

रिपोर्ट कहती है कि iPhone 12 सीरीज के साथ 5G स्‍मार्टफोन्‍स पेश करने वाली Apple ने नॉर्थ अमेरिका और वेस्‍टर्न यूरोप में अच्‍छी सेल हासिल की है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 10:19 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है
  • जनवरी में पहली बार दुनिया में 5G स्मार्टफोन्‍स की बिक्री अधिक हुई
  • iPhone 13 स्‍मार्टफोन के योगदान को इसमें सबसे अहम माना जाता है

ऐपल 50 फीसदी और 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ नॉर्थ अमेरिका और वेस्‍टर्न यूरोप में सबसे आगे है।

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में पहली बार दुनिया में 5G स्मार्टफोन्‍स की बिक्री ने 4G हैंडसेट की बिक्री को पीछे छोड़ दिया। इसमें सबसे अहम योगदान चीन का रहा। वहां बिकने वाले 84 फीसदी स्‍मार्टफोन्‍स 5G थे। इसके बाद नॉर्थ अमेरिका और वेस्‍टर्न यूरोप का नंबर था, जहां क्रमश: 73 फीसदी और 76 फीसदी 5G स्मार्टफोन्‍स की बिक्री हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने 5G तकनीक को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है साथ ही ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्‍युफैक्‍चरर्स (OEM) ने 5G स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतों में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ाई है। इससे चीन में 5G स्मार्टफोन की सप्‍लाई बढ़ी है। ध्‍यान रहे कि चीनी कंपनियां लगातार 5G स्‍मार्टफोन्‍स को कम कीमतों में पेश करने के लिए आपस में मुकाबला कर रही हैं। रिपोर्ट कहती है कि iPhone 12 सीरीज के साथ 5G स्‍मार्टफोन्‍स पेश करने वाली Apple ने नॉर्थ अमेरिका और वेस्‍टर्न यूरोप में अच्‍छी सेल हासिल की है। 

काउंटरपॉइंट रिसर्च की ‘ग्‍लोबल मंथली हैंडसेट मॉडल सेल्‍स ट्रैकर' रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2022 में 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन्‍स की बिक्री ग्‍लोबल लेवल पर 51 फीसदी तक पहुंच गई और पहली बार 4G स्मार्टफोन्‍स की बिक्री से आगे निकल गई। जैसा कि हमने बताया चीन में बिके 84 फीसदी स्‍मार्टफोन्‍स 5G थे। वहीं, ऐपल 50 फीसदी और 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ नॉर्थ अमेरिका और वेस्‍टर्न यूरोप में सबसे आगे है। इसमें iPhone 13 के योगदान को अहम माना जाता है, जिसे पिछले साल लॉन्‍च किया गया था। इसने लोगों को स्‍वाभाविक तौर पर 5G में शिफ्ट होने दिया है। 

काउंटरपॉइंट के अनुसार, दुनिया के ये इलाके ग्‍लोबल लेवल पर 5G स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। 

अपनी रिपोर्ट में काउंटरपॉइंट ने किफायती चिपसेट तैयार करने के लिए क्वालकॉम और मीडियाटेक जैसी फर्मों को श्रेय दिया है। कहा है कि इसी वजह से 5G स्मार्टफोन्‍स की बिक्री में वृद्धि हुई है। Android 5G स्मार्टफोन्‍स की कीमतों में कटौती की वजह से भी इनकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि अब 5G मोबाइल नेटवर्क का विस्‍तार एशिया पैसिफ‍िक, मिडिल ईस्‍ट और लैटिन अमेरिका में होने की उम्मीद है। यहां 5G स्मार्टफोन को 150 डॉलर (लगभग 11,300 रुपये) के प्राइस सेगमेंट तक लाए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। फ‍िलहाल इस सेगमेंट में 4G स्‍मार्टफोन्‍स का दबदबा है। काउंटरपॉइंट को यह भी उम्मीद है कि एक बार लो-एंड 5G प्रोसेसर के दाम कम होकर 20 डॉलर (लगभग 1,500 रुपये) पर आ जाएंगे, तो मार्केट में बजट सेगमेंट में भी 5G स्मार्टफोन दिखाई देंगे।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.