5G डिवाइस को तेजी से अपनाया गया है। कुल शिपमेंट में 88 प्रतिशत 5G स्मार्टफोन थे जो कि बीते साल के मुकाबले में 12% से ज्यादा है।
Photo Credit: Unsplash/camilo jimenez
5G स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ रही है।
भारत में स्मार्टफोन बाजार लगातार ग्रोथ कर रहा है और अब साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) की रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय स्मार्टफोन सेक्टर स्ट्रक्चरल बदलाव के एक जरूरी फेज में दाखिल हो चुका है। अब किफायती 5G फोन में बढ़ी ग्रोथ के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में लगातार डिमांड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कुल शिपमेंट में साल-दर-साल के हिसाब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया है, क्योंकि किफायती 5G सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी हुई और प्रीमियम डिवाइस की मांग भी निरंतर बढ़ी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
5G फोन की तेज डिमांड
रिपोर्ट के अनुसार, 5G डिवाइस को तेजी से अपनाया गया है। कुल शिपमेंट में 88 प्रतिशत 5G स्मार्टफोन थे जो कि बीते साल के मुकाबले में 12% से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि 5G अब सिर्फ प्रीमियम प्रोडक्ट नहीं रहा है, बल्कि बाजार में स्टैंडर्ड बन गया है। बजट में 6 हजार से 8 हजार रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में 5G शिपमेंट में सालाना आधार पर 1900 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई है। किफायती कीमत, एंट्री लेवल 5जी चिपसेट और देशभर में 5G नेटवर्क कवरेज होने के चलते यह मुमकिन हो पाया है।
Vivo रहा नंबर 1 पर
वीवो ने साल 2025 में 19 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है, जबकि 2024 में 17 प्रतिशत था। वहीं साल दर साल कंपनी ने 10 प्रतिशत की बढ़त देखी है। सैमसंग ने इस साल 16 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है, जबकि 2024 में 17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिससे कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से 9 प्रतिशत की गिरावट देखी है। ओप्पो ने 13 प्रतिशत की साल दर साल ग्रोथ के हिसाब से 2025 में 13 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है, जबकि 2024 में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शाओमी ने 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ साल दर साल के हिसाब से 27 प्रतिशत की गिरावट देखी है, क्योंकि 2024 में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रियलमी की 2025 में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है, जबकि बीते साल 11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिस हिसाब से 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रीमियम सेगमेंट में 25 प्रतिशत साल दर साल ग्रोथ के हिसाब से एप्पल ने 9 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है। iQOO ने साल दर साल के हिसाब से 81 प्रतिशत ग्रोथ देखी, CMF ने 78 प्रतिशत, मोटोरोला ने 50 प्रतिशत ग्रोथ देखी है। लावा ने साल दर साल के हिसाब से 8 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, वनप्लस ने साल दर साल के हिसाब से 32 प्रतिशत गिरावट दर्ज की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च