5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर

Moto G96 5G फोन MRP 20,999 से 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है

5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर

Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
  • फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग है।
  • Moto G96 5G फोन पर कुल डिस्काउंट 4000 रुपये तक लागू।
विज्ञापन

Moto G96 5G फोन कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। यह फोन बीते साल जुलाई में लॉन्च किया था जो अब काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Flipkart पर फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। साथ ही कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं Moto G96 5G बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में। 

Moto G96 5G Sale Discount Offer

Moto G96 5G सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने 21000 रुपये के लगभग प्राइस में लॉन्च किया था। अब Flipkart पर फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Moto G96 5G फोन MRP 20,999 से 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये रह जाती है। यानी सीधा 3000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Moto G96 5G Sale Bank Offer Discount

Moto G96 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 900 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसी के साथ अगर Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 900 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। 

Moto G96 5G फोन पर कुल डिस्काउंट 4000 रुपये का हो जाता है। यानी एमआरपी से 4 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं जो कि इस फोन की वर्तमान में सबसे सस्ती कीमत है। अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Moto G96 5G Specifications

Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हैलो UI स्किन पर चलता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट है। यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी में यह आसानी से खराब नहीं होता है। 

मोटोरोला के G96 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68-rated design
  • Classy 144Hz curved-edge display
  • Good for mid-level gaming
  • Capable primary camera
  • कमियां
  • Poor ultrawide camera
  • Poor low-light selfies
  • Video quality isn't the best in segment
  • Only one year of OS updates
  • No microSD storage expansion
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »