Oppo Reno 11 Pro 5G फोन MRP 44,999 से 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 11 Pro 5G में 6.7 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Oppo Reno 11 Pro 5G फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। कंपनी का यह स्मार्टफोन पॉपुलर Oppo Reno सीरीज के तहत 2024 में लॉन्च किया गया था। फोन पर लॉन्च प्राइस से अब सीधा 11 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50MP का रियर मेन कैमरा है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। Oppo Reno 11 Pro 5G में 4600mAh की बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Flipkart पर स्मार्टफोन बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में।
Oppo Reno 11 Pro 5G को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने 39,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Reno 11 Pro 5G फोन MRP 44,999 से 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 29,999 रुपये रह जाती है। यानी सीधा 10000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Oppo Reno 11 Pro 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसी के साथ अगर Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 1500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।
Oppo Reno 11 Pro 5G फोन पर कुल डिस्काउंट देखें तो वर्तमान में इस फोन को सभी ऑफर लगाकर 11,500 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं जो कि इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo Reno 11 Pro 5G में 6.7 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है जिस पर ColorOS 14 की स्किन दी गई है। कंपनी इसके साथ चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन साल तक ओएस अपडेट देती है।
फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है। जिसके साथ में 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। Oppo Reno 11 Pro 5G में रियर साइड में 50MP का Sony IMX890 सेंसर वाला मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग फीचर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम