iPhone SE (2020) की सेल 20 मई से, 3,800 रुपये छूट पाने का मौका

Apple iPhone SE (2020) के 64 जीबी मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। हालांकि HDFC कार्ड के जरिए आइफोन एसई (2020) को 38,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone SE (2020) की सेल 20 मई से, 3,800 रुपये छूट पाने का मौका

iPhone SE (2020) 64GB की भारत में कीमत 42,500 रुपये है

ख़ास बातें
  • iPhone SE (2020) की भारत में कीमत 42,500 रुपये से शुरू
  • HDFC बैंक ग्राहकों को नए आईफोन की खरीद पर मिलेगी छूट
  • 20 मई से फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा नया आईफोन एसई (2020)
विज्ञापन
iPhone SE (2020) भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए 20 मई दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश होगा। Apple ने अप्रैल में अपना "किफायती" आईफोन एसई (2020) 42,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि आईफोन प्रेमियों के लिए अच्छी बात यह है कि एचडीएफसी बैंक ने इस फोन के लिए तत्काल छूट की पेशकश की है, जो iPhone SE (2020) के 64 जीबी वेरिएंट की प्रभावी कीमत को 38,900 रुपये में ले आता है। यह ऑफर Flipkart पर उपलब्ध होगा। नया ऐप्पल आईफोन A13 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है और इसके बैक में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
 

iPhone SE (2020) sale details

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आईफोन एसई (2020) 20 मई दोपहर 12 बजे से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म गैर-जरूरी सामानों की बिक्री और डिलीवरी केवल उन क्षेत्रों में दे रहे हैं, जो सरकार द्वारा ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन के रूप में चिह्नित हैं, इसलिए रेड ज़ोन में रहने वाले ग्राहक सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने तक iPhone SE (2020) को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। आने वाले दिनों में सरकार नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। ऑफलाइन पार्टनर स्टोर के जरिए से iPhone SE (2020) की उपलब्धता पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
 

iPhone SE (2020) price in India

भारत में Apple iPhone SE (2020) के 64 जीबी मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। हालांकि ऐप्पल के पार्टनर बैंक HDFC ने इस फोन के लिए स्पेशल डिस्काउंट ऑफर निकाला है, जिसके बाद आइफोन एसई (2020) के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 38,900 रुपये हो जाती है। हालांकि यह 3,800 रुपये की छूट केवल ऑनलाइन खरीद पर मिलेगी। यदि आप ऑफलाइन स्टोर के जरिए आईफोन एसई (2020) खरीदते हैं तो आपको 3,800 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल एचडीएफसी डेबिट और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है।
 

iPhone SE (2020) specifications

Apple ने आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल हैपटिक टच सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यही चिपसेट iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मॉडल का हिस्सा है। नए आईफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा है।

iPhone SE 2020 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट शामिल हैं। नए आईफोन में टच आईडी बटन है। इसमें फेस आईडी सपोर्ट नहीं है जिसके अलग-अलग सेंसर्स की ज़रूरत पड़ती है।
 

दिखने में आईफोन एसई 2020 बहुत हद तक iPhone 8 की याद दिलाता है जिसे iPhone 7 के अपग्रेड के तौर पर सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। नए फोन का डाइमेंशन 138.4x67.3x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »